Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand weather: आज इन इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 05:30 AM (IST)

    झारखंड में मानसून की गतिविधि पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य रही। लगभग सभी जिलों में हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है। इनमें सबसे अधिक वर्षा 55.2 म ...और पढ़ें

    29 तक बन रही चक्रवात की स्थिति। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    29 तक बन रही चक्रवात की स्थिति। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. बादल गरजने और बिजली गिरने की चेतावनी
    2. 29 तक बनेगी चक्रवात की स्थिति

    जासं, रांची : राज्य में मानसून की विदाई किसानी के लिए राहत भरी रही है। पिछले एक सप्ताह में पूरे राज्य में अच्छी वर्षा हुई है। इसका लाभ किसानों के साथ साथ आमजनों को भी मिल रहा है। तापमान में गिरावट ने जहां गर्मी से राहत दी है। वहीं, राजधानी रांची में तो रात्रि पहर लोग चादर तक निकाल चुके हैं। 26 सितंबर को राज्य के कई जगहों पर मेघ गर्जन व वज्रपात की संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    राची में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस

    झारखंड में मानसून की गतिविधि पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य रही। लगभग सभी जिलों में हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है। सबसे अधिक वर्षा 55.2 मिमी दुमका के मसानजोड़ में दर्ज की गई। वहीं, सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.1 बोकारो थर्मल का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया।

    साइक्लोन की संभावना 

    बता दें कि झारखंड, बिहार और उससे सटे उत्तर प्रदेश में चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। झारखंड से टर्फ लाइन गुजर रहा है, जिसका असर भी दिख रहा है। 29 सितंबर तक उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे इलाकों में एक और साइक्लोन बनने की संभावना है। इसके असर से उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटे के दौरान निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा।

    सामान्य से कम हुई वर्षा

    अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में अब तक सामान्य से कम वर्षा हुई है। 20 प्रतिशत कम या ज्यादा को सामान्य वर्षा माना जाता है। 1 जून से 25 जून तक राज्य में 719 मिमी वर्षा हुई, जबकि पूर्वानुमान 992 मिमी वर्षापात का था, जो सामान्य से 28 प्रतिशत कम है। वहीं, रांची में अब तक 718 मिमी वर्षा हुई है, जबकि पूर्वानुमान 1008.3 मिमी. का था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः पड़ताल: रांची निगम के आदेश की उड़ रहीं धज्जियां, जलाशयों में डाल रहे कूड़ा; इस तालाब पर तो छठ पूजा...