Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: घुसपैठ को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी, JMM ने अमित शाह और केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 12:31 PM (IST)

    राज्य में घुसपैठ को लेकर तेज हुए आरोप-प्रत्यारोप के बीच सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। इस मुद् ...और पढ़ें

    घुसपैठ को लेकर तेज हुई सियासी हलचल
    घुसपैठ को लेकर तेज हुई सियासी हलचल

    HighLights

    1. 'विधानसभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए भाजपा लड़ाना चाहती है हिन्दु-मुसलमान को'
    2. झारखंड के लोग जानते हैं भाजपा की सच्चाई- झामुमो महासचिव विनोद पांडेय

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में घुसपैठ को लेकर तेज हुए आरोप-प्रत्यारोप के बीच सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा।

    उल्लेखनीय है कि यहां हुई भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में अमित शाह ने घुसपैठ को लेकर राज्य सरकार पर आरोप लगाए हैं।

    इसके जवाब में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने सवाल उठाया कि केंद्रीय सीमाओं की रक्षा की जिम्मेदारी किसके ऊपर है? अगर राज्य में घुसपैठ हो रहा है तो केंद्रीय गृहमंत्री दोषी हैं।

    केंद्र सरकार पर बोला हमला

    सीमाओं पर तैनात सुरक्षा बल केंद्र सरकार के अधीन है। केंद्र सरकार को इस पर रोक लगाना चाहिए। विनोद पांडेय ने कहा कि सच्चाई यह है कि भाजपा विधानसभा चुनाव में अपनी संभावित हार से डर गई है। वह समाज में नफरत फैलाना चाहती है।

    उसकी मंशा भाईचारे के साथ रह रहे हिन्दुओं और मुसलमानों को लड़ाने की है। झारखंड के लोग इनको अच्छी तरह जानते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव की तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता इन्हें नकार देगी।

    'गृहमंत्री को देना चाहिए जवाब'

    ये हिन्दू-मुस्लिम की लड़ाई पैदा करना चाहते हैं। भाजपा की राजनीति से लोग वाकिफ हैं। गृहमंत्री को जवाब देना चाहिए। भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए ऐसी बातें की जा रही है। हेमंत सोरेन के साथ राज्य की जनता है। भाजपा के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी के ऊपर पर किस तरह के आरोप हैं, यह किसी से छिपा नहीं है।

    वे हमें नसीहत दे रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। भाजपा विधानसभा चुनाव में दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाएगी। इनका आदिवासी प्रेम दिखावा है। हेमंत सोरेन को फर्जी केस में फंसाने की कोशिश की गई। अदालत ने इंसाफ कर दिया। इससे भी भाजपा के सारे नेता बौखलाए हुए हैं।

    ये भी पढ़ें-

    Amit Shah: अमित शाह का 'लव जिहाद और लैंड जिहाद' को लेकर हेमंत सरकार पर वार, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

    Jharkhand: सूखे की स्थिति पर सरकार की नजर, CM हेमंत ने कम बारिश पर जताई चिंता; अफसरों को दे दिए जरूरी निर्देश

    खबरें और भी