विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेमंत को झूठे केस में फंसाया गया... JMM अध्‍यक्ष शिबू सोरेन ने बयां किया अपना दर्द, कहा- यह BJP और ED की मिलीभगत साजिश

Published: Mon, 05 Feb 2024 09:11 AM (IST)

ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली हेमंत सोरेन की याचिका पर आज सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट से राहत ...और पढ़ें

शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन की फाइल फोटो।
शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन की फाइल फोटो।

राज्य ब्यूरो, रांची। सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती दी है। इस याचिका पर आज सुनवाई होनी है। अपनी हस्तक्षेप याचिका में हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनके खिलाफ कोई केस नहीं बनता है। राजनीतिक विद्वेष के कारण उनकी गिरफ्तारी की गई है।

साजिश के तहत मेरे बेटे का फंसाया: शिबू सोरेन

सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर काफी दुखी हैं। उनका कहना है कि मेरे बेटे को साजिश के तहत भाजपा और ईडी ने फंसाया। झामुमो के स्थापना दिवस के मौके पर जारी उनका सार्वजनिक संदेश भावुकता से भरा है।

झूठे केस में फंसाकर जेल में डाल दिया: शिबू सोरेन

शिबू सोरेन ने लिखित संदेश में कहा है कि उनका स्वास्थ्य और उनके डाॅक्टर लोगों के बीच उनकी उपस्थिति की इजाजत नहीं दे रहे हैं। वह बीमार हैं। उनका बेटा हेमंत सभी की सेवा करता था। उसे साजिश के तहत भाजपा और ईडी ने झूठे केस में फंसाकर जेल में डाल दिया। आदिवासी जब भी लड़ता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है और जेल भेज दिया जाता है।

अगले चुनाव में भाजपा को हराना है: झामुमो अध्‍यक्ष

उन्‍होंने आगे कहा, हेमंत को भी नेता और मुख्यमंत्री राज्य के लोगों ने ही बनाया। परिवार के सभी सदस्यों को प्यार मिला। वह सभी को परिवार मानते हैं। सबको एक होकर लड़ना पड़ेगा। अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराना है। भाजपा के नेता बाहरी और दीकू हैं। वे हमारा जल, जंगल जमीन और नौकरी लूटते हैं। हेमंत और बंसत लोगों के अधिकार के लिए जीवन भर लड़ेंगे। स्वस्थ होने के बाद वे लोगों के बीच आएंगे।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi: राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, अचानक गाड़ी पर चढ़ गए कुछ युवक; माला पहनाने की थी कोशिश

यह भी पढ़ें: 'झारखंड में आएगी हमारी सरकार...', फ्लोर टेस्ट से पहले ये क्या बोल गए कांग्रेस के दिग्गज नेता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।