Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP को JMM का साथ, CM चंपई सोरेन ने उठाया ये सवाल

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 11:05 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलनर कर रही आम आदमी पार्टी को झारखंड मुक्ति मोर्चा का साथ मिला है। बता दें कि अरविं ...और पढ़ें

    CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में चंपई सोरेन ने उठाए सवाल
    CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में चंपई सोरेन ने उठाए सवाल

    HighLights

    1. केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में झामुमो ने भाजपा पर साधा निशाना
    2. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उठाया सवाल
    3. हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने कसा तंज, शासन का मतलब तानाशाही

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand CM Champai Soren On Arvind Kejriwal Arresting: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलनरत आम आदमी पार्टी (आप) को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का साथ मिला है।

    अरविंद केजरीवाल से पहले ईडी झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी गिरफ्तार कर चुकी है। राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध किया है। सोरेन ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया है।

    एक्स पर किया सवाल

    उन्होंने एक्स पर सवाल किया कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए किस हद तक जाएंगे ये। आगे लिखा कि राजनीतिक दलों को तोड़ने, विधायकों को डराने- धमकाने व लालच देकर सरकारें गिराने के बाद अब विपक्ष के मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी आम बात हो गई है।

    जरा सोचिए कि एक मेयर का चुनाव जीतने के लिए सारे नियमों को ताक पर रखने वाले ये लोग लोकसभा का चुनाव जीतने के लिए किस हद तक जाएंगे।

    कल्पना सोरेन ने ये लिखा

    वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी एक्स पर लिखा कि इन्हें लगता है कि करोड़ों लोगों का नेतृत्व कर रहे जन नेताओं को गिरफ्तार कर ये फिर से गद्दी पर बैठ जाएंगे।

    देश की स्वाभिमानी, निडर जनता इनके भ्रम और अहंकार का मुंहतोड़ जवाब देगी। इससे पहले उन्होंने शायराना अंदाज में लिखा कि शासन का मतलब तानाशाही हो गया है। देश का हर एक कोना इनके जुल्म की गवाही हो गया है।

    खबरें और भी

    इलेक्टोरल बॉन्ड से ध्यान भटकाने के लिए हुई गिरफ्तारी- संजय पासवान

    माकपा के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि मोदी सरकार अपने भ्रष्टाचार के पर्दाफाश और इलेक्टोरल बॉन्ड का विवरण उजागर होने से घबरा गई है। इसलिए लोगों का ध्यान भटकाने के लिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है।

    उन्होंने कहा कि पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। भारतीय संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए देश की जनता तैयार है।

    इसके लिए विपक्षी गठबंधन के लोग प्रतिबद्ध हैं। इसलिए विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। देश की जनता भाजपा की दोगली नीति को देख रही है और इसका जवाब आगामी आम चुनाव में देगी।

    केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आक्रोश रैली

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में साकची मुख्य गोलचक्कर से आक्रोश रैली निकाली, जो उपायुक्त कार्यालय के पास जाकर खत्म हुई।

    आप के उप संयोजक प्रेम कुमार एवं प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी ने एक-एक करके केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये पर निशाना साधा और जल्द से जल्द आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग की।

    ये भी पढ़ें- झारखंड HC से लगा झटका तो हेमंत सोरेन ने पकड़ ली सुप्रीम कोर्ट की राह, इस चीज के लिए चाहते हैं परमिशन

    ये भी पढ़ें- BJP का AAP और JMM पर हमला! केजरीवाल व हेमंत सोरेन में भ्रष्टाचार की समानता का लगाया आरोप