यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Politics: 'आदिवासियों से छल करनेवालों को दिलाकर रहेंगे सजा', Hemant Soren पर जमकर बरसे JP नड्डा
Jharkhand Politics भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर देश में भ्रष्टाचार और राष्ट्रविरोधी तत्वों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उ ...और पढ़ें

HighLights
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खूंटी में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की
- सरकार पर लगाये भ्रष्टाचार, परिवारवाद आदिवासी विरोधी होने के आरोप
- जेपी नड्डा ने कहा- भाजपा ही आदिवासी अस्मिता की रक्षा करती है
राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी देश में भ्रष्टाचार के साथ राष्ट्रविरोधी तत्वों को पनाह देती है। राज्य में कांग्रेस के साथ सरकार चला रही झामुमो भी इससे सीखती है।
सोमवार को खूंटी में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रैली को प्रारंभ करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य का निर्माण करने वाली भाजपा ही आदिवासी भाई बहनों का सम्मान करने वाली और उनकी अस्मिता की रक्षा करने वाली पार्टी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के पहले नेता हैं, जो भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर उनके गांव पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के लिए झारखंड हमेशा प्राथमिकता में रहा है। लाखों करोड़ की योजनाओं को झारखंड से प्रारंभ किया गया है।
झामुमो का आदिवासी हितैषी होने का दावा झूठा
परिवर्तन रैली में जेपी नड्डा ने कहा कि झामुमो और इसके नेता हेमंत सोरेन सिर्फ अपने परिवार की भलाई में लगे रहते हैं। राज्य के करोडों आदिवासियों के लिए इनके मन में कोई सम्मान नहीं है।
सत्ता में बने रहने के लिए ये लोग आदिवासी भावना से खिलवाड़ करते हैं, जबकि बांग्लादेशी घुसपैठिए राज्य में आदिवासी समुदाय की जमीन खरीदकर उन्हें बेघर कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ऐसे छल करने वालों को सजा दिलाकर रहेगी।
खबरें और भी
झारखंड विरोधियों के साथ है झामुमो
नड्डा ने कहा कि जिस कांग्रेस और राजद ने झारखंड राज्य बनने का विरोध किया था, उसी के साथ मिलकर हेमंत सोरेन सरकार चला रहे हैं।
आइएनडीआइ गठबंंधन राज्य में झूठ फैला रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि राज्य को इस भ्रष्ट गठबंधन से मुक्ति दिलाएं और भाजपा की सरकार बनाएं।
हिमंत सरमा ने झामुमो पर तुष्टीकरण का लगाया आरोप
कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी झामुमो पर तुष्टीकरण करने और बांग्लादेशी घुसपैठियों को संंरक्षण देने का आरोप लगाया। परिवर्तन रैली में पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, कोचे मुंडा और समीर उरांव भी उपस्थित थे।