झारखंड सहायक वन संरक्षक भर्ती: 4 से 6 अप्रैल तक होगी मुख्य परीक्षा, 19 मार्च तक भरे जाएंगे फॉर्म
झारखंड सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा 4 से 6 अप्रैल तक आयोजित होगी। JPSC ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम पहले ही जारी कर दिया था। सफल अभ्यर्थियों को मु ...और पढ़ें

झारखंड लोक सेवा आयोग। फाइल फोटो
HighLights
मुख्य परीक्षा 4 से 6 अप्रैल तक आयोजित होगी।
ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 मार्च।
दो वैकल्पिक विषय चुनने होंगे, बदलाव नहीं।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड सहायक वन संरक्षक नियुक्ति परीक्षा के तहत इसकी मुख्य परीक्षा चार से छह अप्रैल तक आयोजित होगी। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 13 जुलाई 2025 को आयोजित इसकी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम पहले ही जारी कर दिया है।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा (ACF Main Exam 2026) में शामिल होंगे। इसके लिए उन्हें फिर से ऑनलाइन फार्म भरना होगा, जिसकी प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई।
आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) में सफल अभ्यर्थी द्वारा लिखित मुख्य परीक्षा के लिए वैकल्पिक विषयों में से किसी दो वैकल्पिक विषय का चयन किया जाएगा। प्रत्येक वैकल्पिक विषय के दो पत्र होंगे।
वैकल्पिक विषय के चयन के बाद वैकल्पिक विषय में परिवर्तन का अनुरोध स्वीकार नहीं होगा एवं वैकल्पिक विषय का चुनाव अंतिम एवं अपरिवर्तनीय होगा। मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के माध्यम से भरे जाएंगे।
इसकी अंतिम तिथि 19 मार्च शाम पांच बजे तक निर्धारित है। बताते चलें कि कुल 78 पदों केे विरुद्ध नियुक्ति के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में 1,110 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, जो मुख्य परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।