विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में प्रथम और द्वितीय JPSC गड़बड़ी में सुनवाई लंबित, टीचर नियुक्ति में हो रही आरोपितों की गवाही

Updated: Tue, 25 Aug 2026 11:42 PM (IST)

झारखंड में प्रथम और द्वितीय जेपीएससी सहित व्याख्याता व आवासीय विद्यालय शिक्षक नियुक्ति घोटालों की सीबीआई जांच चल रही है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. प्रथम और द्वितीय जेपीएससी घोटालों की सीबीआई जांच जारी।

  2. व्याख्याता नियुक्ति मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की।

  3. आवासीय विद्यालय शिक्षक नियुक्ति में आरोपितों की गवाही चल रही।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में प्रथम और द्वितीय जेपीएससी नियुक्ति घोटाला सहित अन्य परीक्षाओं की सीबीआई जांच कर रही है।

इसके अलावा व्याख्याता नियुक्ति, आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की भी जांच सीबीआई को सौंपी गई है। इसमें आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति मामले में निचली अदालत में आरोपितों की गवाही चल रही है।

जेपीएससी प्रथम और द्वितीय परीक्षा में गड़बड़ी के बाद हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच प्रारंभ हुई थी। उसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रारंभ में मामले में सीबीआई जांच पर रोक लगा दी थी। लेकिन बाद में जांच जारी रखने का आदेश दिया था। इस मामले में सभी आरोपितों के खिलाफ सीबीआई ने जांच करते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। कोर्ट ने संज्ञान लिया था।

अदालत ने मामले में लगाई रोक

लेकिन मामला फिर से हाई कोर्ट पहुंचा और अदालत ने मामले में रोक लगा दिया। जिसके बाद से मामले में सुनवाई लंबित है।

इसी तरह से व्याख्याता नियुक्ति मामले में हाल में ही सीबीआई ने जांच पूरी करते हुए निचली अदालत में चार्जशीट
दाखिल किया था।

जिस पर अदालत ने सभी आरोपितों को समन जारी किया। इसे भी हाई कोर्ट में चुनौती दी गई और मामला अभी सुनवाई के लिए लंबित है।

यह भी पढ़ें- झारखंड सरकार का बड़ा कदम, JPSC और JSSC की निगरानी के लिए बनी उच्च स्तरीय कमेटी