Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JSLPS कर्मियों के लिए नई HR नीति मंजूर, सैलरी में 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी; 1300 नए पदों को मंजूरी

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

    झारखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) में नई मानव संसाधन नीति को मंजूरी मिल गई है। ...और पढ़ें

    पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह। (फाइल फोटो)

    पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जेएसएलपीएस में नई एचआर नीति को मिली मंजूरी।

    2. ग्रामीण विकास विभाग में 1300 अतिरिक्त पद सृजित होंगे।

    3. कर्मचारियों के वेतन में 60% तक की वृद्धि, अन्य लाभ।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) के कर्मियों के लिए लंबे समय के बाद नई मानव संसाधन व्यवस्था (एचआर नीति) को मंजूरी दे दी गई है।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर लिए गए इस निर्णय से ग्रामीण विकास विभाग में 13 सौ अतिरिक्त पद सृजित होंगे।

    दावा किया गया है कि इससे संस्था की कार्यक्षमता बढ़ेगी और राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। नई व्यवस्था में एल-5 से एल-8 स्तर के कर्मचारियों के वेतन में 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।

    इसके अलावा, कर्मचारियों को लैपटॉप और संचार भत्ते में भी वृद्धि का लाभ मिलेगा।

    नई नीति की खास बातें

    • स्वास्थ्य लाभ के तहत अब कर्मी प्रतिमाह 1000 रुपये तक का दावा कर सकेंगे।
    • बीमा और अन्य सुविधाओं में इजाफा
    • समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा राशि 20 लाख से बढ़ाकर 30 लाख
    • समूह मेडिक्लेम बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 20 लाख
    • प्रखंड और जिला स्तर के कर्मियों को क्षेत्र भ्रमण भत्ता
    • पात्र कर्मियों को ग्रेच्युटी का लाभ

    यह भी पढ़ें- झारखंड सरकार ने बाढ़ पीड़ित असम को दी 3 करोड़ की मदद, हेमंत सोरेन ने लिखा भावुक लेटर