Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JPSC ने जारी किया सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का प्रोविजनल कट ऑफ और स्कोर कार्ड

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 02:41 PM (IST)

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने उच्च न्यायालय के आदेश पर सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का औपबंधिक कट ऑफ जारी किया है। इसमें स्नातक प्रशिक् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के जारी परिणाम के तहत औपबंधिक कट ऑफ प्रकाशित कर दिया है।

    आयोग ने झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा श्रीराम प्रसाद एवं अन्य बनाम राज्य एवं अन्य मामले में इसी 10 फरवरी को पारित आदेश का अनुपालन करते हुए यह कट ऑफ जारी किया।

    इसके तहत स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा छह से आठ) एवं इंटरमीडिएट सहायक आचार्य (कक्षा एक से पांच) में 16 फरवरी तक प्रकाशित परिणाम में सम्मिलित कोटिवार अंतिम चयनित अभ्यर्थी का नेट प्राप्तांक जारी किया गया है।

    आयोग के अनुसार, अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का कोटिवार नेट प्राप्तांक पूरी तरह औपबंधिक है। लंबित पदों के विरुद्ध संपूर्ण परीक्षाफल प्रकाशित किए जाने के बाद अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का कोटिवार नेट प्राप्तांक में परिवर्तन संभावित है।

    परीक्षा में सम्मिलित वैध अभ्यर्थियों का स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिंक आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। यह लिंक दो मार्च तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में अपना पंजीयन संख्या एवं पासवर्ड की प्रविष्टि कर अपना अंक पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

    बताते चलें कि यह परीक्षा कुल 26,001 पदों के लिए आयोजित हुई थी। इसमें बड़ी संख्या में पद रिक्त रह गए हैं। सबसे अधिक पद पारा शिक्षक श्रेणी में रहे हैं। इसमें 50 प्रतिशत पद पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित थे।