सहायक आचार्य भर्ती के भाषा विषय का संशोधित परिणाम जारी, करीब 200 को पहली बार मिलेगी नौकरी; जल्द मिलेगा नियुक्ति पत्र
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के भाषा विषय का संशोधित परिणाम जारी किया है, जिसमें 1,265 ...और पढ़ें

सहायक आचार्य भाषा विषय का संशोधित परिणाम जारी।
HighLights
सहायक आचार्य भाषा विषय का संशोधित परिणाम जारी हुआ।
संशोधित परिणाम में 1,265 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के तहत स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के भाषा विषय में दूसरी बार जारी संशोधित परिणाम में 1,265 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
इनमें लगभग 200 अभ्यर्थी पहली बार मेधा सूची में सम्मिलित हुए हैं, जिन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं, अन्य अभ्यर्थी पूर्व में जारी संशोधित परिणाम से ही नियुक्त हो चुके हैं।
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आयोग द्वारा जारी संशोधित परिणाम की जानकारी देते हुए काउंसिलिंग को लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। शुक्रवार को सभी सफल अभ्यर्थियों का फोल्डर भी मिल जाएगा। यह संशोधित परिणाम सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर जारी किया गया है।
हालांकि इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य तथा स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य में गणित एवं विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम प्रकाशित किया जाना बाकी है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, सात दिसंबर तक इन विषयों का भी परिणाम जारी हो जाएगा।
इधर, स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के भाषा विषय के परिणाम में कुछ वैसे अभ्यर्थियों के नाम नहीं हैं, जिनकी पूर्व में जारी परिणाम से नियुक्ति हो चुकी है। इनका परिणाम कोर्ट में चल रहे कुछ मामलों के कारण अभी लंबित रखा गया है, इसलिए उनकी सेवा में बने रहने या नहीं रहने को लेकर काई निर्णय नहीं लिया जाएगा।
जिला और श्रेणी में बदलाव
सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के संशोधित परिणाम जारी होने से कई अभ्यर्थियों का जिला और श्रेणी बदल गया है। ऐसे में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को पूर्व में नियुक्त ऐसे सहायक आचार्यों के पदस्थापन स्थल में बदलाव करना होगा।
सहायक आचार्य नियुक्ति विशेष परीक्षा के पदों पर असर
सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के संशोधित परिणाम जारी होने का असर पारा शिक्षकों के लिए आयोजित होनेवाली सहायक आचार्य नियुक्ति विशेष परीक्षा पर पड़ेगा। यह परीक्षा भी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जानी है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर पारा शिक्षकों के लिए यह विशेष परीक्षा इनके लिए आरक्षित उन पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जो पूर्व में हुई नियुक्ति में रिक्त रह गए थे।
यह भी पढ़ें- JSSC CGL पर आज झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2300 चयनित अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।