Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Result 2024: काउंटिंग से पहले एक्शन मोड में Kalpana Soren, नेताओं-कार्यकर्ताओं को दे दिया बड़ा टास्क

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 03:09 PM (IST)

    Kalpana Soren लोकसभा चुनाव का परिणाम चार जून को आना है। इसे लेकर देशभर में सभी दलों ने तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं झारखंड में भी 14 सीटों के आने वाल ...और पढ़ें

    Jharkhand Result 2024: काउंटिंग से पहले एक्शन मोड में Kalpana Soren (फोटो सोर्स- एक्स)
    Jharkhand Result 2024: काउंटिंग से पहले एक्शन मोड में Kalpana Soren (फोटो सोर्स- एक्स)

    HighLights

    1. दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक में कल्पना सोरेन हुईं शामिल
    2. कल्पना सोरेन ने जेल जाकर हेमंत सोरेन से भी की मुलाकात

    राज्य ब्यूरो, रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि मतगणना होने तक वे स्ट्रांग रूम की कड़ी निगरानी करें। कल्पना सोरेन ने शनिवार को नई दिल्ली में हुई आइएनडीआइए की बैठक में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ हिस्सा लिया।

    उन्होंने कहा कि देश में चुनाव के महापर्व का आखिरी चरण पूरा हुआ है। चुनाव के इस महासमर में सभी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भीषण गर्मी में हमने कुछ मतदानकर्मियों को भी खोया। ईश्वर सभी की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

    चुनाव प्रचार के बाद जेल में हेमंत सोरेन से मुलाकात हुई- कल्पना 

    कल्पना ने कहा कि चुनाव प्रचार के बाद जेल में हेमंत सोरेन से मुलाकात हुई। लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल नहीं हो पाने का उन्हें बहुत दुख है, परंतु सभी की मेहनत और परिश्रम को लेकर वे उत्साहित भी हैं। उनके संघर्ष और अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई को झारखंड ने इस चुनाव में लड़ा है।

    उन्होंने यह भी कहा कि शनिवार को चुनाव का अंतिम चरण खत्म हुआ है। चार जून को मतगणना है और आइएनडीआइए की ताकत के साथ चार जून को देश एक नए समावेशी मार्ग की ओर अग्रसर होगा। मतगणना खत्म होने तक की प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण होगी। हमें स्ट्रांग रूम की कड़ी पहरेदारी करनी है। मतगणना के दिन एकदम सजग, सक्रिय और सतर्क रहते हुए पूरी प्रक्रिया को एकाग्रता के साथ पूरा करना है।

    खबरें और भी

    भाजपा को नकार दिया लोगों ने - विनोद पांडेय

    झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में झारखंड के लोगों ने भाजपा को नकार दिया है। संताल परगना की सभी सीटों पर गठबंधन का कब्जा होगा। भाजपा में इससे खलबली मच गई है। पूर्व के चरणों में हुए मुकाबले में भी भाजपा बुरी तरह पिछड़ गई है। चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले होंगे।

    उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद भाजपा की पोल खुल जाएगी। हेमंत सोरेन को जिस साजिश के तहत भाजपा ने जेल में भेजा है, उसका हिसाब-किताब झारखंड के लोग चुकता करेंगे। पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ मतदाताओं का गुस्सा सामने आया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र से रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतने जा रहीं हैं।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Exit poll 2024 : इस बड़े सर्वे में भाजपा गठबंधन को नुकसान, I.N.D.I.A को मिल रही इतनी सीटें

    Jharkhand Phase 7 Voting Percentage: अंतिम चरण में शांतिपूर्ण हुआ मतदान, 3 लोकसभा सीटों पर पड़े 68.82 फीसदी वोट