Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalpana Soren: मुंबई से रांची लौटीं कल्पना सोरेन, चुनाव लड़ने पर दिया बड़ा संकेत; बोलीं- हेमंत साथ नहीं, हमें...

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 08:59 PM (IST)

    Kalpana Soren इंडी गठबंधन के शक्ति प्रदर्शन में झामुमो का नेतृत्व करने के लिए पहली कल्पना सोरेन मुंबई पहुंची। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित भी किया ...और पढ़ें

    मुंबई से रांची लौटीं कल्पना सोरेन, चुनाव लड़ने पर दिया बड़ा संकेत; (फाइल फोटो)
    मुंबई से रांची लौटीं कल्पना सोरेन, चुनाव लड़ने पर दिया बड़ा संकेत; (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन ने की पूजा-अर्चना
    2. हेमंत सोरेन साथ नहीं, गठबंधन चुनाव मैदान में मजबूती के साथ उतरेगा- कल्पना

    राज्य ब्यूरो, रांची। Kalpana Soren कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में भाग लेने मुंबई गईं कल्पना मुूर्मू सोरेन सोमवार को वापस लौट आईं। हेमंत सोरेन की पत्न कल्पना सोरेन ने कहा कि हमारी लड़ाई बहुत लंबी है और हमें अभी बहुत ताकत की जरूरत है। हेमंत सोरेन भी हमारे साथ नहीं हैं।

    उन्होंने कहा कि गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा। इसकी शुरूआत की जा रही है। गांडेय विधानसभा उपचुनाव से अभी हमारी उम्मीदवारी तय नहीं हुई है। कहा कि पार्टी जो तय करेगी, उस पर काम किया जाएगा। उधर, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ कल्पना सोरेन ने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

    ये भी पढ़ें- 

    झारखंड में ED का एक्शन, हेमंत सोरेन के प्रेस एडवाइजर से लंबी पूछताछ; कल ये अधिकारी होंगे सामने

    Kalpana Soren: 'झारखंड में 'कमल' नहीं खिलेगा...', I.N.D.I.A के शक्ति प्रदर्शन में बोलीं कल्पना सोरेन