Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalpana Soren: 'झारखंड में 'कमल' नहीं खिलेगा...', I.N.D.I.A के शक्ति प्रदर्शन में बोलीं कल्पना सोरेन

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 09:26 PM (IST)

    मुंबई के शिवाजी पार्क में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ...और पढ़ें

    Kalpana Soren: 'झारखंड में 'कमल' नहीं खिलेगा...', I.N.D.I.A के शक्ति प्रदर्शन में बोलीं कल्पना सोरेन (फाइल फोटो)
    Kalpana Soren: 'झारखंड में 'कमल' नहीं खिलेगा...', I.N.D.I.A के शक्ति प्रदर्शन में बोलीं कल्पना सोरेन (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. इंडी गठबंधन झुकेगा नहीं, रुकेगा नहीं- कल्पना सोरेन
    2. आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करेगा- कल्पना सोरेन

    राज्य ब्यूरो, रांची। मुंबई के शिवाजी पार्क में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शामिल हुईं। पहली बार झारखंड के बाहर सार्वजनिक मंच पर वह पूरे तेवर और उत्साह में दिखीं।

    उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। झारखंड में आरंभ से ही सरकार को अस्थिर करने का प्रयास हुआ, लेकिन सरकार का बाल बांका नहीं हुआ। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल ने जाना पंसद किया, मगर समझौता नहीं किया। आज चंपई सोरेन मुख्यमंत्री हैं।

    इंडी गठबंधन झुकेगा नहीं, रुकेगा नहीं- कल्पना 

    कल्पना सोरेन ने कहा कि उनके सारे अधूरे कार्य को पूरा करने का वे प्रयास कर रहे हैं, जिस प्रकार शिबू सोरेन ने महाजनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उसी प्रकार हेमंत सोरेन ने गरीबों, महिलाओं, आदिवासी, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने का काम किया। गठबंधन के मंच से वे ताकत लेकर गए थे।

    हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन ने आगे यह कहा कि उन्हे यहां रहना चाहिए था, मगर केंद्र सरकार ने एक साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया। तानाशाही के खिलाफ लड़ने के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। झारखंड में एक नारा अब भी चल रहा है, झारखंड झुकेगा नहीं। मैं इस मंच से एलान करती हूं कि इंडिया झुकेगा नहीं, इंडिया रुकेगा नहीं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand By-Election 2024: झारखंड में उपचुनाव को लेकर BJP ने कसी कमर, इस रणनीति से फतह की तैयारी

    Lok Sabha Election: बिहार से सेट होगा झारखंड का फॉर्मूला, सीट शेयरिंग पर JDU के दिग्गज नेता ने दिया बड़ा अपडेट