अमृत भारत योजना में शामिल हो खलारी, गरीब रथ का हो स्टॉपेज; संजय सेठ ने संसदीय समिति को भेजा 23 सूत्री एजेंडा
खलारी में रेल सुविधाओं को लेकर मंडल संसदीय समिति की बैठक में स्थानीय सांसद संजय सेठ के प्रतिनिधि ने कई मांगें उठाईं। इनमें खलारी स्टेशन को अमृत भारत य ...और पढ़ें

मंडल संसदीय समिति की बैठक में संजय सेठ के प्रतिनिधि शैलेन्द्र शर्मा को प्रतीक चिन्ह देते डीआरएम धनबाद। जागरण
HighLights
खलारी स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल करने की मांग।
रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस का खलारी में ठहराव हो।
आधुनिक फुट ओवरब्रिज और प्लेटफार्म विस्तार की भी मांग।
संवाद सूत्र, खलारी। धनबाद मंडल संसदीय समिति की बैठक में स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में खलारी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने खलारी, राय, मैक्लुस्कीगंज, निंद्रा तथा आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी रेल सुविधाओं के लंबित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने रेलवे प्रशासन से सभी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता पलामू के सांसद बीडी राम ने की। बैठक में चतरा, धनबाद और गिरिडीह के सांसदों सहित अन्य सांसदों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रपाल सिंह, धनबाद मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र तथा रेलवे के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया। शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि खलारी क्षेत्र की बढ़ती आबादी, औद्योगिक महत्व और यात्रियों की संख्या के बावजूद यहां अपेक्षित रेल सुविधाओं का विकास नहीं हो सका है।
इन रेल प्रस्तावों को रखा गया
उन्होंने सांसद द्वारा भेजे गए एजेंडा के अनुसार, खलारी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने तथा रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस, कोलकता-अहमदाबाद, हावड़ा-भोपाल सहित सभी प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का नियमित ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की।
खबरें और भी
इसके अलावा खलारी स्टेशन पर रैंप सहित आधुनिक फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के निर्माण, प्लेटफार्म एक-दो की लम्बाई विस्तार, प्लेटफार्म पर कोच डिस्प्ले इंडिकेशन बोर्ड लगाने, राय स्टेशन से राय साइडिंग के बाहर तक रैंपयुक्त फुट ओवरब्रिज का निर्माण, एलसी-8/ए/टी पर स्वीकृत रेल अंडरब्रिज (आरयूबी) का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने, मैक्लुस्कीगंज-निंद्रा रेलखंड में चट्टी नदी के समीप आरयूबी निर्माण, खलारी-राय स्टेशन के बीच डकरा साइडिंग के पास आरयूबी बनाने की मांग रखी।
बैठक में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सांसद संजय सेठ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं और जनता की समस्याओं को हर स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाते रहे हैं।
उन्हीं के मार्गदर्शन में उन्हें इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र की रेल विकास संबंधी मांगों को रखने का अवसर मिला। उन्होंने विश्वास जताया कि सांसद के सतत प्रयासों से खलारी क्षेत्र की इन महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति मिलेगी और उनका क्रियान्वयन शुरू होगा।