Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'धोनी गरीबों में बांट रहे पांच हजार रु. और घर'...कैप्‍टन कूल के नाम पर किडनैपिंग, महिला को झांसा दे बच्‍चा ले भागे बदमाश

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 09:19 AM (IST)

    झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान और अपने प्रशंसकों के बीच कैप्‍टन कूल के नाम से जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के नाम ...और पढ़ें

    रांची में महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर किडनैपिंग।
    रांची में महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर किडनैपिंग।

    जासं, रांची। झारखंड के रांची में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर बदमाश एक महिला को झांसा देकर उसकी गोद से डेढ़ महीने का बच्चा लेकर भाग गए। बताया जाता है कि रांची के जगन्नाथपुर की रहने वाली मधु देवी अपने दो बच्चों के साथ रांची के हिनू में एक स्टाॅल से कुछ सामान खरीद रही थी।

    बदमाशों के झांसे में आई महिला

    तभी अचानक एक बाइक सवार युवक एक महिला के साथ वहां आया और कहने लगा कि धोनी गरीबों के बीच पांच हजार रुपये और घर बांट रहे हैं।

    बदमाश की बात पर भरोसा कर मधु देवी झांसे में आ गई और उसके साथ चलने के लिए हांमी भर दी। इसके बाद बदमाश महिला को बाइक पर बिठाकर हरमू आवासीय कालोनी ले गए।

    यह भी पढ़ें: गोइलकेरा में घमासान: रात के अंधेरे में बदमाशों ने मोटरसाइकिल सहित घर में लगा दी आग, क्‍या नक्‍सलियों की है साजिश या...?

    बच्‍चों को लेकर रफूचक्‍कर हुए बदमाश

    वहां बाइक सवार दोनों बदमाशों ने मधु को बिजली ऑफिस के पास उतार दिया और कहा कि इसी दफ्तर में गरीबों को पैसे बांटने के संबंध में बैठक चल रही है। अंदर महेंद्र सिंह धोनी भी बैठे हैं, जाकर तुम भी अपने लिए पैसे और आवास मांग लो।

    दोनों बदमाशों ने महिला को भरोसे में लेकर कहा कि वह भीतर जाए, तब तक दोनों उसके बच्चे का ख्याल रखेंगे। जैसे ही मधु का ध्यान भटका बाइक सवार युवक और उसकी साथी महिला बच्चे को लेकर बाइक से भाग गए।

    यह भी पढ़ें: एशियन महिला हाकी चैंपियंस ट्राफी आज से रांची में, चीन जापान और भारत पर रहेगी दुनिया की नजर

    खबरें और भी