Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Kurmi Protest: 'अमित शाह और JP नड्डा को नहीं आने देंगे झारखंड', कुड़मी संगठनों ने BJP को दी चेतावनी

    Updated: Sun, 08 Oct 2023 07:50 PM (IST)

    Jharkhand kurmi protest आदिवासी दर्जा पाने के लिए आतुर कुड़मी संगठनों के निशाने पर भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा है। रविवार को टोटेमिक कुरमी/कुड़मी (म ...और पढ़ें

    Kurmi protest आदिवासी का दर्जा मांगने वाले कुड़मी संगठनों की चेतावनी। (फाइल फोटो)
    Kurmi protest आदिवासी का दर्जा मांगने वाले कुड़मी संगठनों की चेतावनी। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. आदिवासी का दर्जा मांगने वाले कुड़मी संगठनों की चेतावनी।
    2. अमित शाह और जेपी नड्डा को झारखंड में नहीं आने देने की दी चेतावनी।
    3. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मांगा जवाब।

    राज्य ब्यूरो, रांची। आदिवासी दर्जा पाने के लिए आंदोलन कर रहे कुड़मी समाज मांग पूरी नहीं होने पर के कारण झामुमो और भाजपा दोनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

     रविवार को टोटेमिक कुरमी/कुड़मी (महतो) समाज की विचार गोष्ठी में निर्णय किया गया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय बैठक जेपी नड्डा के रांची आगमन पर पुरजोर विरोध किया जाएगा। दोनों को किसी हाल में एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।

    चुप्पी तोड़ें हेमंत सोरन

    पुराना विधानसभा विधायक आवास क्लब में हुई विचार गोष्ठी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मांग की गई कि वे इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ें। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य संयोजक शीतल ओहदार ने की।

    इसमें 'रेल टेका' आंदोलन की समीक्षा और राज्य के मुख्य सचिव से वार्ता के नफा-नुकसान पर चर्चा की गई। इसके अलावा केंद्रीय गृह सचिव संग होने वाली वार्ता के मुख्य बिंदुओं को चिन्हित किया गया।

    ...दिन हमारी जीत होगी

    गोष्ठी में मनोहरपुर (घाघरा) रेल टेका आंदोलनकारियों को जेल से जल्दी बाहर निकालने की रणनीति बनी। ओहदार ने कहा कि कुरमी/कुड़मी जनजाति का संघर्ष वर्तमान समय में चरम पर है। समाज अपने संवैधानिक अधिकार के प्रति सजग है। जिस दिन 70% लोग अपने अधिकार के प्रति जागरूक होंगे, उस दिन हमारी जीत होगी।

    72 वर्षों से लगातार संघर्ष ...

    गोष्ठी को कुरमी विकास परिषद के अध्यक्ष रंधीर चौधरी, महासभा के प्रतिनिधि देवकी महतो, रामपोदो महतो, सखीचंद महतो, थानेश्वर महतो आदि ने भी संबोधित किया।

    विचार गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि पिछले 72 वर्षों से लगातार संघर्ष करने के बाद भी केंद्र सरकार कुरमी/कुड़मी जनजाति को अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध करने की मांग पर विचार नहीं कर रही है।

    जेपी नड्डा और शाह को एयरपोर्ट से...

    जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा हतोत्साहित करने वाले गलत बयान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री भी मौन हैं। इन बिंदुओं पर विचार करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का झारखंड आगमन पर पुरजोर विरोध किया जाएगा तथा एयरपोर्ट से बाहर निकलने नहीं दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव

    यह भी निर्णय लिया गया कि आदिवासी का दर्जा देने और झारखंड निर्माता बिनोद बिहारी महतो को झारखंड पितामह का दर्जा देने की मांग को लेकर आगामी 21 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव होगा। मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में लाखों की संख्या में समाज के महिला-पुरुष अपने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे।

    अगले वर्ष 18 फरवरी को मोरहाबादी मैदान में कुरमी/ कुड़मी आक्रोश महारैली किया जाएगा। इन सभी आंदोलनों को सफल बनाने के लिए कुड़मी बहुल जिलों में जिला प्रभारी एवं प्रखंड प्रभारी नियुक्त किया गया।

    यह भी पढ़ें: छात्रों के लिए जरूरी खबर! पलामू में 13 अक्टूबर को बंद रहेंगे ये शिक्षण संस्थान, अध्यापकों ने किया धरने का एलान

    Traffic Jam In Giridih: गिरिडीह में ट्रैफिक पुलिस वाहन जांच में मस्त, आम लोग जाम से त्रस्त; ये हाल है