CBI अदालत से लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश जारी, सिंगापुर में होगा मेडिकल चेकअप
सीबीआई अदालत ने लालू प्रसाद यादव को सिंगापुर में नियमित मेडिकल चेकअप के लिए अपना पासपोर्ट वापस लेने की अनुमति दे दी है। चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू ...और पढ़ें

सिंगापुर में नियमित मेडिकल चेकअप के लिए जाएंगे। (फाइल फोटो)
HighLights
लालू यादव को पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति मिली।
चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं, जमानत पर बाहर।
राज्य ब्यूरो, रांची। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एके तिवारी की अदालत ने चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद का पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति प्रदान कर दी है, ताकि वह जून के पहले सप्ताह में रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए सिंगापुर जा सकें।
लालू प्रसाद यादव ने अदालत में आवेदन दाखिल कर पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की थी। आवेदन में बताया गया कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जाना है।
इससे पहले भी अदालत ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट और रूटीन चेकअप के लिए विदेश यात्रा की अनुमति दी थी। दिसंबर 2022 में सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।
सुनवाई के बाद अदालत ने पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया। बता दें कि लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं।
डोरंडा, चाईबासा, देवघर और दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामलों में उन्हें सजा मिल चुकी है। वह जमानत पर बाहर हैं। हाई कोर्ट में क्रिमिनल अपील लंबित है।
यह भी पढ़ें- RIMS रांची की लिफ्टों पर गुटखे की मार: डोर सेंसर हो रहे जाम, समीक्षा बैठक में कंपनियों ने खोला चौंकाने वाला राज