Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: आज होंगे ताबड़तोड़ नामांकन, गुजरात के CM आएंगे लोहरदगा, पलामू में रहेंगे केंद्रीय मंत्री वीके सिंह

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 11:38 AM (IST)

    झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पलामू लोहरदगा सिंहभूम व खूंटी में नामांकन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है इसलिए आज चारों सीटों पर ताबड़तोड़ नामांकन ...और पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल
    केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पलामू, लोहरदगा, सिंहभूम व खूंटी में नामांकन खत्म होने में अब दो ही दिन शेष रह गए हैं। 25 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तिथि है। मंगलवार को चारों सीटों पर ताबड़तोड़ नामांकन होने की उम्मीद है।

    आज ताबड़तोड़ होगा नामांकन

    मंगलवार को पलामू में वर्तमान सांसद वीडी राम नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर आयोजित होने वाली जनसभा में प्रदेश के प्रमुख पार्टी नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय जनरल मंत्री वीके सिंह भाग लेंगे।

    इधर, लोहरदगा में समीर उरांव के नामांकन में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सम्मिलित होंगे। इसके अलावा मंगलवार को पलामू संसदीय सीट से ही राजद उम्मीदवार ममता भुइयां अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस मौके पर आयोजित जनसभा में मंत्री सत्यानंद भोक्ता के अलावा राजद के अन्य नेता भाग लेंगे।

    वीडी राम के नामांकन में ये होंगे शामिल

    पलामू से एनडीए प्रत्याशी वीडी राम के नामांकन में शामिल होने के लिए बुधवार को केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह नई दिल्ली से हवाई मार्ग से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकाप्टर से वे पलामू के लिए रवाना होंगे।

    वहां से वीडी राम के साथ डाल्टनगंज समाहरणालय जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, राज्यसभा सदस्य सह महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय मौजूद रहेंगे।

    ये भी पढ़ें:

    Arjun Munda के पास 21 साल पुरानी कार, तो पत्नी के नाम है लेटेस्ट Fortuner; जानें कुल कितनी संपत्ति के हैं मालिक

    झारखंड में भू-माफियाओं की अब खैर नहीं! एक्शन प्लान हो रहा तैयार; कइयों को थमाया गया नोटिस