Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पड़ने लगी नए रांची की बुनियाद, ताज होटल निर्माण की प्रक्रिया तेज; 24 जुलाई को होगा लीज MoU

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 07:31 PM (GMT+05:30)

    Taj Hotel In Ranchi रांची में ताज होटल निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। ताज होटल का निर्माण स्मार्ट सिटी में होना है। ताज होटल के लिए टाटा के साथ लीज ए ...और पढ़ें

    रांची में बनेगा ताज होटल। प्रतीकात्मक तस्वीर
    रांची में बनेगा ताज होटल। प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. 24 जुलाई को CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में होगा एमओयू
    2. मुडमा में बने कुष्ठ आश्रम का 23 जुलाई को होगा उदघाटन
    3. विभिन्न विभागों के तकनीकी कर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे

    राज्य ब्यूरो, रांची। Taj Hotel In Ranchi राजधानी रांची में जल्द ही टाटा समूह के प्रतिष्ठित ताज होटल का निर्माण होगा। स्मार्ट सिटी में होटल बनेगा। इसके लिए 24 जुलाई को राज्य सरकार का टाटा संग जमीन के लिए लीज एमओयू होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में यह आयोजन होगा।

    इससे पूर्व 23 जुलाई को विभिन्न स्थानों पर जैसे-तैसे रह रहे कुष्ठ प्रभावित लोगों को अपना पक्का और खूबसूरत आशियाना मिलने जा रहा है।

    मुडमा मौजा में बने 256 फ्लैट का उदघाटन करेंगे CM

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धुर्वा में विधानसभा के पीछे मुडमा मौजा में बने 256 फ्लैट का उदघाटन करेंगे। लाभुकों को मौके पर आवासों की चाबी भी सौंपने की तैयारी है। प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में नगर विकास सचिव अरवा राजकमल की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।

    बैठक के बाद सचिव के नेतृत्व में मुडमा कुष्ठ आश्रम का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण में रांची के उपायुक्त राहुल कुमार और रांची नगर निगम के प्रशासक अमीत कुमार भी उपस्थित थे।

    शनिवार को आवासों का किया जाएगा आवंटन- नगर विकास

    नगर विकास सचिव ने बताया कि शनिवार को लॉटरी कर आवासों का आवंटन कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसका उदघाटन करेंगे। एक फ्लैट में एक बेडरूम, कामन एरिया, किचेन, बाथरूम सह शौचालय और एक बालकनी है।

    राज्य सरकार द्वारा पंखा, लाइट, एक्जास्ट फैन और अन्य सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही योगदा सत्संग एवं रांची नगर निगम द्वारा आश्रम में स्वास्थ्य केंद्र भी निश्शुल्क खोला जायेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 23 जुलाई को ही प्रोजेक्ट भवन के सभागार में विभिन्न विभागों के लिए चयनित कुल 183 तकनीकी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।

    खबरें और भी

    इसमें मुख्य रूप से नगर विकास विभाग के लिए 58 कनीय अभियंताओं, परिवहन विभाग के लिए 40 एमवीआइ, पेयजल के लिए 22 कनीय अभियंता और 28 एटीपी के लिए तकनीकी कर्मी शामिल हैंं।

    बैठक में ये लोग रहे मौजूद

    बैठक मे रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, रांची नगर निगम के प्रशासक अमीत कुमार, निदेशक नगरीय प्रशासन सत्येंद्र कुमार, नगर विकास विभाग के अपर सचिव ज्ञानेंद्र कुमार, अपर सचिव मनोहर मरांडी, जुडको के अमित चक्रवर्ती, जीएम बिनय कुमार राय, रांची स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नंद कुलियार आदि मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें-

    Ranchi में बनेगा ताज होटल, सरकार ने टाटा समूह की कंपनी को लीज पर दी छह एकड़ जमीन; कैबिनेट बैठक में बनी सहमति

    जेल से रिहाई के बाद पहली बार गिरिडीह पहुंचे CM हेमंत, पत्नी कल्पना भी रहीं साथ; अफसरों संग की बड़ी बैठक