Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nishikant Dubey: निशिकांत दुबे के मामले में BJP-JMM को छोड़िए, सांसद के सपोर्ट में उतर आए ये लोग?

    Updated: Mon, 21 Apr 2025 07:45 PM (IST)

    गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए बयान से भाजपा ने किनारा कर लिया है जिससे प्रदेश भाजपा में संकट है। विपक्षी दलों ने निशिकांत पर निशा ...और पढ़ें

    निशिकांत के बयान के बाद जमकर मचा बवाल। (फोटो जागरण)
    निशिकांत के बयान के बाद जमकर मचा बवाल। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. सुप्रीम कोर्ट पर सांसद निशिकांत दुबे के बयान को इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर रहे भाजपा कार्यकर्ता
    2. निशिकांत दुबे का अंदाज भी भाजपा कार्यकर्ताओं को खूब भाया

    दिव्यांशु, रांची। गोड्डा से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए बयान ने प्रदेश भाजपा को धर्मसंकट में डाल दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निशिकांत के बयान से पार्टी की ओर से किनारा कर लिया।

    इसके बाद राज्य में विपक्षी दलों के नेता निशिकांत पर निशाना साधने लगे। भाजपा के नेताओं ने मामले पर चुप्पी साध ली। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता सांसद के बयान से उत्साहित दिखे। सोमवार को भी दिनभर सांसद निशिकांत दुबे के बयान को कार्यकर्ता इंटरनेट मीडिया पर शेयर करते रहे।

    राष्ट्रवादी विचार से जुड़े अधिवक्ता अभय मिश्रा का कहना है कि सांसद ने जो कहा है उससे कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इसके तकनीकी पहलू से अनभिज्ञ भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि निशिकांत दुबे ने कोर्ट के गलत निर्णयों पर उनके मन की बात कही है।

    हालांकि, कांग्रेस नेता और राज्य सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समेत झामुमो के कई नेता निशिकांत दुबे के बयान को संविधान विरोधी बताते रहे हैं।

    पूर्व चुनाव आयुक्त के बहाने संताल की राजनीति पर चर्चा

    पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी को इंटरनेट मीडिया एक्स पर घेरते हुए निशिकांत दुबे ने संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाया। उनका यह अंदाज भी भाजपा कार्यकर्ताओं को खूब भाया।

    भाजपा से जुड़े बिजनेस अकाउंट्स सलाहकार प्रवीण शर्मा कहते हैं कि हमारी पार्टी का कोई नेता पहली बार इतने दम से सेक्युलर गिरोह को बेनकाब कर रहा है।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भले इसे दुबे का निजी विचार बता रहे हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता इस विचार को आगे शेयर और फारवर्ड कर आगे बढ़ाने में लगे हैं।

    यह भी पढे़ं-

    'राष्ट्रपति को कैसे आदेश दें, हम पर पहले ही आरोप लग रहे', निशिकांत दुबे मामले पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    निशिकांत दुबे पर होगा एक्शन? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवादित बयान का मामला, अवमानना की कार्रवाई की मांग

    खबरें और भी