Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maiya Samman Yojana: सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की राशि, आ गया नया अपडेट

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 09:08 PM (IST)

    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) को लेकर नया अपडेट आ गया है। शीघ्र ही लाभुक महिलाओं के खाते में इस योजना की राशि पहुंच जाएगी। रिप ...और पढ़ें

    एक-दो दिनों में लाभुकों के खाते में आएगी मंईयां सम्मान योजना की राशि। (जागरण)
    एक-दो दिनों में लाभुकों के खाते में आएगी मंईयां सम्मान योजना की राशि। (जागरण)

    HighLights

    1. एक-दो दिनों में लाभुकों के खाते में चली जाएगी राशि
    2. शेष महिलाओं के सत्यापन के बाद जाएगी उनके खाते में राशि

    राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के तहत जिन महिला लाभुकों का सत्यापन तथा आधार सीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है, उनके खाते में शीघ्र ही राशि जाएगी।

    सत्यापित महिला लाभुकों के खाते में जनवरी और फरवरी माह की राशि एक-दो दिनों में हस्तांतरित हो सकती है। हालांकि, महिला एवं समाज कल्याण तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग ने मार्च तक की राशि सभी जिलों को भेज दी है।

    ऐसे में महिलाओं को मार्च तक का भी भुगतान हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भी राशि हस्तांतरित कर सरकार महिलाओं को तोहफा दे सकती है।

    सत्यापन कार्य जारी

    विभाग ने फिलहाल सत्यापित लाभुकों के खाते में ही राशि हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। हालांकि जैसे-जैसे अन्य महिलाओं का सत्यापन होता जाएगा, उनके खाते में भी राशि चली जाएगी। सत्यापन में जिन लाभुकों के नाम अयोग्यता या फर्जीवाड़ा के आधार पर काटे गए हैं, उनके खाते में राशि हस्तांतरित नहीं होगी।

    सभी जिलों में लाभुकों के सत्यापन का कार्य जारी है। जिलों से आ रही रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 40 लाख महिलाओं का सत्यापन हो चुका है। वहीं, लगभग एक लाख लाभुकों के नाम अब तक कटे हैं। शेष लाभुकों का सत्यापन कार्य चल रहा है।

    हालांकि, जिलों से अभी तक अंतिम रिपोर्ट विभाग को नहीं मिली है। बताते चलें कि राज्य सरकार ने विधानसभा में होली से पहले लाभुकों के खाते में जनवरी तथा फरवरी माह की राशि हस्तांतरित करने की घोषणा की है।

    विपक्ष ने दो माह की राशि अभी तक नहीं देने पर सवाल उठाए थे। इधर, राज्य सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष के बजट में इस योजना के लिए 13,363.35 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। यह राशि कई विभागों की कुल बजट राशि से अधिक है।

    क्या है मंईयां सम्मान योजना

    इस योजना के तहत राज्य की 18 से 50 वर्ष के बीच की सभी वर्ग समुदाय की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये आर्थिक सहायता दी जायेगी |

    किसे मिलेगा लाभ

    • झारखण्ड की निवासी
    • 18 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम आयु
    • आधार से जुड़ा सिंगल (एकल) बैंक खाता
    • जिनका बैंक खाता आधार से जुड़ा नहीं है वे भी योजना का लाभ दिसम्बर - 2024 तक उठा सकती हैं, लेकिन उसके पश्चात बैंक खाता को आधार से जुड़वाना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- 

    खबरें और भी

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना और सर्वजन पेंशन के आगे अन्य विभागों की चमक पड़ी फीकी

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट, अब इन महिलाओं को 2 दिन के भीतर करना होगा सरेंडर