यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट, हेमंत सरकार लेने जा रही अहम फैसला
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आधार की अनिवार्यता की छूट मार्च माह तक मिल सकती है। विभाग ने हाल ही में गजट प्रकाशन कर इस योजना का लाभ लेने के लिए ...और पढ़ें

HighLights
- मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत
- हेमंत सरकार ले सकती है अहम फैसला
राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) का लाभ लेने के लिए आधार की अनिवार्यता की छूट मार्च माह तक मिल सकती है। महिला एवं बाल विकास विभाग में इसे लेकर तैयारी चल रही है। विभाग ने हाल ही में गजट प्रकाशन कर इस योजना का लाभ लेने के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया था।
अब इसमें छूट नहीं मिलती है तो उन महिला लाभुकों के खाते में जनवरी माह की भी किस्त नहीं जा पाएगी, जिनका आधार उनके बैंक खाता से लिंक नहीं है। बता दें कि इस योजना के संकल्प में दिसंबर माह तक ही बिना आधार के भी लाभ देने की बात कही गई थी।
इधर, मंईयां सम्मान योजना के पोर्टल में अभी भी कई विसंगतियां हैं। उन्हें दूर करने के लिए जैप आइटी के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श चल रहा है। योजना में किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे, इसे लेकर भी पोर्टल को चुस्त-दुरुस्त करने की तैयारी चल रही है।
ये भी पढ़ें- Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान के 2500 रुपये के लिए निकाला 'जुगाड़', मगर BDO ने कर दिया पर्दाफाश
ये भी पढ़ें- Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना के साथ हो गया खेला, खुलासे से हिली हेमंत सरकार, अधिकारियों में हड़कंप