यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रांची में पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी
रांची में इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान भरते वक्त अचानक खराबी आ गई है जिससे टेक ऑफ नहीं कर पाई। वहीं पायलट की सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। ...और पढ़ें

HighLights
- इंडिगो के विमान संख्या 6ई 7562 में आई तकनीकी खराबी
- विमान में बैठे लगभग 150 यात्रियों को उतारा गया
जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड के रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बुधवार की सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। इंडिगो का विमान 6ई 7562 सुबह 8.20 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भर रहा था। इस दौरान विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई।
हालांकि, टेक ऑफ करने से पहले ही विमान के पायलट को तकनीकी खराबी की जानकारी मिल गई। इसके बाद उसने एयरपोर्ट अथॉरिटी व रिपेयरिंग टीम को इसकी जानकारी दी। इसके बाद टीम रनवे पर विमान के पास पहुंची और जांच में जुट गई। इसके बाद विमान में बैठे लगभग 150 यात्रियों को उतारा गया।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विमान को कैंसिल कर दिया
एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से इंडिगो के विमान को रद्द कर दिया गया। कई यात्रियों के टिकट वापस कर दिए गए। यदि सही समय पर पायलट ने तकनीकी खराबी की जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को नहीं दी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
इस घटना के बाद कई यात्री एयरपोर्ट पर वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार करते रहे, लेकिन इंडिगो की ओर से वैकल्पिक विमान की व्यवस्था नहीं की गई। देर शाम इंडिगो के दूसरे विमान से कुछ यात्रियों को कोलकाता भेजा गया।
इंडिगो के विमान संख्या 6ई 7562 में कई ऐसे यात्री थे, जिन्हें आवश्यक कार्य से कोलकाता जाना था। फिलहाल इंडिगो के विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand Weather: प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक, दुर्गा पूजा में मौसम रहेगा सुहाना; आज रांची में बूंदाबांदी के आसार
यह भी पढ़ें: Jharkhand News: लालू प्रसाद यादव को नहीं मिलेगी राहत, जमानत के विरुद्ध CBI की याचिका पर जनवरी में सुनवाई
यह भी पढ़ें: रिम्स के कायाकल्प के लिए निकला 1400 करोड़ का टेंडर रद्द, सुपर स्पेशियलिटी विंग समेत इन भवनों का होना था निर्माण
यह भी पढ़ें: Ranchi: 35 कट्ठा जमीन के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगा पश्चिम बंगाल, 1953 में बिहार सरकार को किराए पर दिया था मित्रा हाउस