Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Election: '...क्या कश्मीर सेफ है', झारखंड में खरगे ने पूछा ऐसा सवाल; जिस पर फिर तेज हुई सियासत

    Updated: Sun, 17 Nov 2024 10:57 AM (IST)

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया है कि झारखंड में फिर से गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अप ...और पढ़ें

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। फाइल फ़ोटो
    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। फाइल फ़ोटो

    HighLights

    1. मंइयां योजना के खिलाफ केस करना महिलाओं का अपमान : खरगे
    2. पीएम नरेंद्र मोदी पर वादा नहीं निभाने का लगाया आरोप
    3. कहा- राज्य में दोबारा बनेगी गठबंधन की सरकार

    राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि राज्य में फिर से गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सरकार ने अपने वादों को पूरा किया है। फिर से सात गारंटी के साथ गठबंधन जनता के सामने है। इसे भी पूरा किया जाएगा।

    खरगे ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना को लागू किया। भाजपा ने इसके खिलाफ केस कर दिया।

    भाजपा शासित मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में भी इस तरह की योजनाएं चल रही हैं, लेकिन किसी ने इसके खिलाफ कोर्ट में केस नहीं किया है। झारखंड की मंइयां योजना के खिलाफ कोर्ट जाना महिलाओं और गरीबों का अपमान है। खरगे शनिवार को रांची के एक होटल में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

    पीएम बोल रहे झूठ, कांग्रेस को कर रहे बदनाम

    खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। कहा कि पीएम मोदी लगातार झूठ बोल कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने रोजगार, महंगाई और किसानों को लेकर किए वादे को अब तक पूरा नहीं किया है। सिर्फ गांधी परिवार को कोसते रहते हैं। कांग्रेस पार्टी को बदनाम करते रहते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री पद की सम्मान करती है।

    उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे छोटे राज्य के विधानसभा चुनाव में पीएम लगातार प्रचार कर रहे हैं। देश में ऐसा कोई पीएम नहीं हुआ है, जो स्वयं चुनाव प्रचार को संभाल रहा हो। पीएम को देश की भलाई, बेरोजगारी, गरीबी और किसानों की खुशहाली के लिए सोचना चाहिए।

    खबरें और भी

    खरगे ने आगे कहा कि ऐसा नहीं करके पीएम लगातार झूठ बोल रहे हैं और कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। अगर पीएम अपने 11 साल के कार्यकाल का हिसाब देते तो उन्हें काफी खुशी होती। राज्य में गठबंधन सरकार ने ओबीसी, दलित और एसटी का आरक्षण बढ़ाने के प्रस्ताव को विधानसभा से पारित कराया गया है, लेकिन राज्यपाल के पास मामला लंबित है।

    खरगे ने पीएम के उस बयान पर भी तंज कसा है जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। खरगे ने पूछा कि क्या हिमालय सेफ है क्या कश्मीर सेफ है। चुनाव में ध्रुवीकरण के लिए ऐसा बयान दिया गया है। लेकिन जनता सब जानती है।

    खरगे ने योगी आदित्यनाथ के बयान बटेंगे तो कटेंगे पर भी बोलते हुए कहा कि कौन बटेगा और कौन कटेगा। ऐसा बोलना लोगों का अपमान करना है।

    सीमा की सुरक्षा केंद्र का काम

    राज्य में घुसपैठ के सवाल पर खरगे ने कहा कि घुसपैठ किसी सीमा से ही होगी, कोई आसमान से नहीं टपकेगा। सीमा की सुरक्षा का जिम्मा केंद्र सरकार के पास है। गृहमंत्री और रक्षा मंत्री के अंतर्गत मामला आता है।

    उन्होंने कहा कि पीएम को देश की सुरक्षा को देखना चाहिए था। घुसपैठ को रोकना चाहिए। लेकिन अब सभी लोग राज्य सरकार के सामने घुसपैठ होने का रोना रो रहे हैं। अपने विमान को रोकने पर भी खरगे ने कहा कि उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है, लेकिन गृहमंत्री के विमान लैंड करने के लिए रोका जाना उचित नहीं है।

    यह भी पढ़ें-

    झारखंड में दूसरे चरण के लिए क्या है BJP की तैयारी? पार्टी ने आखिर में खेला अलग दांव; यहां समझें पूरा समीकरण

    'हिंदुओं को भी मंगलवार को मिले छुट्टी', झारखंड में दूसरे चरण के मतदान से पहले हिमंत ने कर दी अलग मांग; गरमाई सियासत