विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2024: सावधान! ये रंग न कर दें होली बेरंग, इन गंभीर परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना; यहां पढ़ें बचाव के तरीके

Published: Sat, 23 Mar 2024 01:42 PM (IST)

कई बार होली खेलने के दौरान या बाद में कई सारी सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ...और पढ़ें

होली के कारण इन गंभीर परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना (फाइल फोटो)
होली के कारण इन गंभीर परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, रांची। Holi 2024 Caring Tips: केमिकल युक्त रंग होली पर आपको रोग न दे जाए इसके लिए सावधान लेने की जरूरत है। कई बार होली खेलने के दौरान या बाद में कई सारी सेहत संबंधी समस्या आ सकती है। रंगों से सिर्फ स्किन और आंखों को ही खतरा नहीं होता, बल्कि इससे लंग्स और पेट से जुड़ी दिक्कतें भी परेशान कर सकती हैं।

रिम्स के नेत्र रोग विशेषज्ञ ने ये बताया

रिम्स के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील बताते हैं कि आंखों में अगर रंग चला भी जाए तो इसे साफ पानी से लगातार धोते रहना चाहिए।

साथ ही डाक्टर के परामर्श पर दवा का सेवन करना चाहिए। इनमें लाल, हरे रंग अधिक नुकसानदायक होते हैं, जिससे आंखों को बचाकर ही होली की मस्ती करनी चाहिए।

चर्म रोग विशेष ने दी ये सलाह

रिम्स के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात कुमार बताते हैं कि होली के केमिकल वाले रंगों से रैशेज, बर्निंग, खुजली और रेडनेस की समस्या देखने को मिल सकती है। कुछ लोगों को रंगों से एलर्जी भी हो जाती है, जिसके चलते स्किन पर छोटे-छोटे दाने उभर जाते हैं।

ऐसे में हरे रंग से दूरी बनाए रखना चाहिए, यही वो रंग है जिससे एलर्जी की समस्या अधिक रहती है। केमिकल वाले रंगों में खासतौर से सिलिका और सीसा मिलाया जाता है, जिनकी थोड़ी सी भी मात्रा आंखों में जाने पर आंखों को नुकसान हो सकता है। आंखों में खुजली के साथ जलन हो सकती है।

रिम्स मेडिसिन विभाग के डॉ विद्यापति ने कहा सावधानी है जरूरी

रिम्स मेडिसिन विभाग के डॉ. विद्यापति बताते हैं कि होली खेलते समय ज्यादा मात्रा में मुंह में होली के रंग जाने की वजह से पेट से जुड़ी दिक्कतें भी परेशान कर सकती हैं।

जिससे उल्टी, दस्त, पेट दर्द और पेट के इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसके लिए जरूरी है सावधानी। सावधानी से रंग लगाए व लगवाएं। अगर समस्या बढ़ती है तो सीधे डाक्टर से संपर्क करें।

होली में बरतें ये सावधानियां 

- बच्चों के साथ बड़े हमेशा खड़े रहें

- होली खेलने के लिए हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें, सुखे रंग चेहरे व बालों पर ना डालें

- केमिकल वाले रंगों से चेहरे और स्किन को सुरक्षित रखने के लिए तेल लगाएं

- आंख या मुंह में गलती से रंग चला जाए, तो तुरंत साफ पानी से धो लें और कुल्ला कर लें

- मुंह के अंदर रंग ना लगाएं

ये भी पढ़ें- RJD का होली मिलन समारोह बना जंग का मैदान! कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प... पथराव भी हुआ, ASI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

ये भी पढ़ें- झारखंंड में भीषण हादसा... बाराती बस और हाईवा में जबरदस्त टक्कर; अब तक 5 लोगों की मौत