यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड सरकार में सब ठीक? सिर्फ 34 दिनों के अंदर ही सामने आ गई कलह, चंपई का एक फैसला और...
Jharkhand Politics झारखंड में अधिकारियों के तबादलों में मंत्रियों की अनदेखी से सरकार के अंदर नाराजगी की चर्चा हैं। कांग्रेस कोटे के सबसे सीनियर मंत्र ...और पढ़ें

HighLights
- कांग्रेस के सबसे सीनियर मंत्री की अनदेखी से पार्टी भी स्तब्ध, सीएम से होगी बात
- अधिकारियों के तबादले पर उठे सवाल, फिलहाल कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं
- जिसे विभाग से हटाना चाहते थे उसे और शक्तियां मिलने से बढ़ी है नाराजगी
आशीष झा, रांची। हाल के दिनों में अधिकारियों के तबादलों में मंत्रियों की अनदेखी से सरकार के अंदर नाराजगी की बातें चर्चा में हैं। कुछ मंत्रियों के भी नाराज होने की सूचनाएं चल रही हैं। कांग्रेस कोटे के सबसे सीनियर मंत्री आलमगीर आलम इस बात से कुछ अधिक ही नाराज बताए जाते हैं।
एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे अपने क्षेत्र में ही रह गए और उन्होंने बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक से दूरी भी बनाई। उनके नजदीकी लोग हालांकि कहते फिर रहे हैं कि मुख्यमंत्री से बात करने के बाद ही वे क्षेत्र में आए हैं लेकिन माना जा रहा है कि आलमगीर ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के अधिकार में फेरबदल से पूर्व मशविरा नहीं किए जाने से नाराज हैं।
क्यों नाराज हैं आलमगीर
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि आलमगीर जिस अधिकारी को विभाग से बाहर करने का आग्रह कर रहे थे उसे और सशक्त कर दिया गया है। उसके पास अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इस प्रकरण को लेकर बार-बार कोशिशों के बावजूद आलमगीर आलम फोन पर बात नहीं कर रहे हैं। उनके करीबी लोग सिर्फ यह बताते हैं कि वह क्षेत्र में हैं।
मार्च में IAS अधिकारियों के तबादले का मामला
मार्च माह के पहले सप्ताह में बड़े पैमाने पर आइएएस अधिकारियों के तबादले हुए और इसमें कई मंत्रियों और विधायकों की बातों की अनेदखी की बात सामने आई है। ऐसा ही एक मामला ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के साथ हुआ।
खबरें और भी
आलम इसके बाद से ही ठीक कैबिनेट की बैठक के दिन अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंच गए थे। अभी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी झारखंड के विभिन्न जिलों में लोकसभा उम्मीदवार के चयन को लेकर बैठकें कर रहे हैं।
सीधे मुख्यमंत्री से होगी बात
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर वे भी मुख्यमंत्री से इस मामले में बात करेंगे। बहरहाल, ऐसा लग रहा है कि दोनों पक्ष इस मामले को लेकर शीघ्र ही कोई बैठक करेगा।
यह भी पढ़ें: बॉडी बनाने की ऐसी सनक, बिहार में दो बच्चों ने खाया सांप; उसके बाद जो हुआ...