Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Crime: झारखंड में नाबालिग छात्रा से बर्बरता, बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म; तीन गिरफ्तार

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 06:17 PM (GMT+05:30)

    झारखंड के पलामू में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिलते ही की गई कार्रवाई में तीन आरोपित गिरफ्तार किए ...और पढ़ें

    Jharkhand Crime: झारखंड में नाबालिग छात्रा से बर्बरता, बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म; तीन गिरफ्तार
    Jharkhand Crime: झारखंड में नाबालिग छात्रा से बर्बरता, बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म; तीन गिरफ्तार

    HighLights

    1. बदमाशों के चंगुल से फरार दो अन्य छात्राएं
    2. पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया

    संवाद सूत्र, नौडीहा बाजार( पलामू)। पलामू के नौडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। थाना की पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर ली है।

    पीड़िता वर्ग चार की छात्रा बताई जाती है। इस मामले में पंचायत के निवासी सुरेंद्र ठाकुर के 24 वर्षीय बेटे मुकेश ठाकुर, लाखन सिंह का 22 वर्षीय बेटे सर्वेंद्र सिंह व बाबूलाल सिंह का 22 वर्षीय बेटे शिवकुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

    क्या है पूरा मामला 

    ग्रामीण ने बताया कि इस गांव में बारात आई थी। बुधवार को तड़के करीब तीन बजे बारात के साथ आए कई लड़कों ने गांव की तीन लड़कियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।

    इसी बीच बदमाशों के चंगुल से दो लड़की खुद को बचाकर भागने में सफल हो गईं। बाद में इनके शोर मचाने के बाद मामले का खुलासा हुआ। 

    सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार के थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Electricity Supply: 15 अप्रैल तक इस जिले में बिजली आपूर्ति रहेगी ठप, विभाग ने लोगों की दी ये सलाह

    '888 क्विंटल अनाज कहां गया... चूहे खा गए' गायब राशन पर डीलरों ने दिया गजब का बयान; अधिकारी के उड़े होश!