Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर होंगे महेंद्र सिंह धोनी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 12:15 AM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी झारखंड पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे। उन्होंने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है, और जल ...और पढ़ें

    महेंद्र सिंह धोनी

    महेंद्र सिंह धोनी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी झारखंड पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर होंगे। उन्होंने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इसे लेकर पर्यटन विभाग ने सारी आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं।

    शीघ्र ही ब्रांड एंबेसडर के रूप में महेंद्र सिंह धौनी के साथ शूटिंग शुरू की जाएगी। शूटिंग संपन्न होने के बाद राज्य सरकार उन्हें ब्रांड एंबेसडर घोषित करेगी, जिसके बाद वे राज्य के पर्यटन स्थलों का प्रचार करते नजर आएंगे।

    इधर, कोल्हान प्रमंडल स्थित दलमा अभ्यारण्य में पर्यटकों को सफारी की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। शनिवार से इसकी शुरुआत करने की तैयारी है। राज्य सरकार ने दलमा के अलावा कई अभ्यारण्य में सफारी की सुविधा बहाल करने का निर्णय लिया है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। पेयजल स्वच्छता विभाग ने निरंजन कुमार को अभियंता प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इसके साथ ही उनका स्थानांतरण रांची प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय मुख्य अभियंता के पद पर किया गया है।

    इसके अलावा, अनिल प्रसाद को विभाग में मुख्य अभियंता सीडीओ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। विभाग ने विजय कुमार को रांची अंचल का प्रभारी अधीक्षण अभियंता बनाया है। जबकि रेयाज आलम को मुख्य अभियंता पीएमयू बनाया गया है। इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- झारखंड नगर निकाय चुनाव में JMM का दावा, जनता के भरोसे जीतेगी शहर की सरकार

    यह भी पढ़ें- कोल इंडिया की चेतावनी: न्यू लेबर कोड हड़ताल पर 'काम नहीं तो वेतन नहीं'