Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MS Dhoni: धोनी को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण, क्रिकेटर बोले- यह मेरे लिए गर्व की बात

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 07:49 PM (IST)

    Ayodhya Ram Mandir भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न ...और पढ़ें

    महेंद्र सिंह धोनी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सोमवार को रांची में निमंत्रण पत्र दिया गया।
    महेंद्र सिंह धोनी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सोमवार को रांची में निमंत्रण पत्र दिया गया।

    HighLights

    1. मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिलना मेरे लिए गर्व की बात है: धोनी
    2. धोनी ने निमंत्रण के लिए राममंदिर निर्माण ट्रस्ट और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र सोमवार को सौंपा गया।

    आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के झारखंड प्रांत सह कार्यवाह धनंजय कुमार और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने धोनी के आवास पर जाकर उन्हें निमंत्रण पत्र दिया।

    इस मौके पर महेंद्र सिंह धोनी ने निमंत्रण के लिए राममंदिर निर्माण ट्रस्ट और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के केंद्रबिंदु हैं। उनके मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिलना उनके लिए गर्व की बात है।

    22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर राज्‍य में उत्‍साह

    हजारीबाग। बरही प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांव तक में श्री राम के भक्तों का उत्साह चरम पर है। कई श्रद्धालुओं के घरों तक अयोध्या में पूजित अक्षत और श्रीराम मंदिर का चित्र के साथ आमंत्रण पत्र श्रीराम भक्तों द्वारा पहुंचाया जा चुका है।

    आगामी 22 जनवरी को श्री रामलला प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बरही चौक व आसपास भगवा रंग की लडियों को लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया।

    सोमवार को बरही के गया रोड़ में युवा श्रद्धालुओं द्वारा भगवा रंग की लरियां उत्साह के साथ लगाया गया। वहीं सोमवार को अयोध्या पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र का वितरण शिक्षक राजू कुमार के नेतृत्व में लेंगुरा बसरिया में उत्साह के साथ किया गया।

    भगवान श्रीराम का बिल्ला निशुल्क बांटेंगे पप्पू सरदार

    जमशेदपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही है। इसे लेकर शहर में भी कई कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार भगवान श्रीराम का बिल्ला निश्शुल्क वितरण करेंगे। वितरण कार्यक्रम मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित आंध्रभक्त श्रीराम मंदिर में शाम 5.30 बजे पूजा-अर्चना व आरती के बाद आरंभ होगा। सबसे पहले मंदिर के पुजारियों को बिल्ला भेंट किया जाएगा।

    खबरें और भी

    भगवान श्रीराम का बिल्ला

    यह भी पढ़ें -

    Jharkhand Politics: 'हेमंत सोरेन के होटवार जाने का समय आ गया', बाबूलाल मरांडी का मुख्यमंत्री पर करारा हमला

    पहले खाना बनाया, फिर खाया... अंत में मौत को लगाया गले, गुमला में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी