यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Election 2024: NDA में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, BJP 68 पर लड़ेगी चुनाव, पढ़ें सहयोगी दलों को कितनी सीटें मिलीं
झारखंड में NDA में सीट बंटवारे पर सहमति हो गई है। यहां बीजेपी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो आजसू 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं जेडीयू को 2 सीटें मिली ह ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे अधिक 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो वहीं, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, नीतीश कुमार की जेडीयू (JDU) के खाते में 2 सीटें आई है। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 1 सीट मिली है।
आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) को मिलीं ये 10 सीटें
- सिल्ली
- रामगढ़
- गोमिया
- ईचागढ़
- मांडू
- जुगसलाई
- डुमरी
- पाकुड़
- लोहरदगा
- मनोहरपुर

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को मिलीं ये 2 सीटें
जमशेदपुर पश्चिम और तमाड सीट जदयू को मिली है। हालांकि, जदयू पहले 11 सीटों पर दावा ठोंक रही थी।
चिराग की एलजेपीआर को 1 सीट मिली
चिराग पासवान की एलजेपीआर को 1 सीट मिली है। एलजेपीआर चतरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगी।
.jpg)
एनडीए में सीट शेयरिंग पर बनी बात
| पार्टी | सीट |
| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) | 68 |
| ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) | 10 |
| जनता दल यूनाइटेड (जदयू) | 02 |
| लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा, रामविलास) | 01 |
झारखंड में दो चरणों में चुनाव
बता दें कि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होने वाला है। 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान है जिसमें 43 सीटें शामिल हैं। वहीं दूसरा चरण 20 नवंबर को होने वाला है जिसमें 38 सीटों पर चुनाव होगा। वहीं 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
पहले चरण में इन 43 सीटों पर चुनाव-13 नवंबर
झारखंड में पहले चरण में कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
दूसरे चरण में इन 38 सीटों पर मतदान-20 नवंबर
दूसरे चरण के तहत 20 नवंबर को राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
खबरें और भी
23 नवंबर को आएंगे परिणाम
बता दें कि 23 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ जाएंगे। वहीं 18 अक्टूबर से पहले चरण के 43 सीटों के लिए नामांकन शुरू हो गया है। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 30 अक्टूबर को नाम वापस लिया जा सकेगा। चुनाव के मद्देनजर अभी से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है।