यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव का हुआ एलान, दो चरणों में होगा मतदान, पढ़ें कब आएंगे परिणाम
Jharkhand Assembly Election Date झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों पर आज चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा। 1 ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान हो गया
- चुनाव आयोग ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी
एएनआई, रांची। Jharkhand Assembly Election 2024: आज यानी 15 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा। झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएंगे।
चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। बता दें कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को पूरा होगा।

बता दें पिछले दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आयोग की टीम ने झारखंड का दौरा किया था। सभी पार्टियों से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया गया था। संभावना है कि चुनाव छठ और दीवाली के बाद यानी 15 नवंबर के बाद हो। अब चुनाव आयोग ने छठ के ठीक 4 दिन बाद चुनाव कराने का फैसला लिया है।
29,562 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग इस बार मतदान के लिए 29,562 पोलिंग बूथ बनाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की औसत संख्या 881 होगी। राज्य में इस बार 11.4 लाख मतदाता पहली बार वोट देंगे। ये मतदाता 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के हैं। चुनाव आयोग 80 वर्ष से अधिक की आयु वाले मतदाताओं को अपने घर पर भी मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराएगा।
2019 में 5 चरणों में 81 सीटों पर हुआ था मतदान

2019 में चुनाव परिणाम क्या रहा था
साल 2019 में झारखंड में JMM-CONG-RJD गठबंधन की सरकार बनी थी। मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन को चुना गया था। 2019 चुनाव परिणाम में JMM ने 30, कांग्रेस ने 16, RJD ने एक और बीजेपी ने 25 सीटों पर कब्जा जमाया था। उस समय के मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी जमशेदपुर पूर्व सीट भी नहीं बचा पाए थे।
खबरें और भी
झारखंड चुनाव 2024 के लिए झामुमो ने कसी कमर
पिछले 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो ने चुनाव में ताकत झोंकते हुए भाजपा को पीछे धकेल दिया था। अब एक बार फिर से मजबूत स्थिति बनाए रखने के लिए झामुमो हरसंभव कोशिश करेगा। इसके अलावा, नए क्षेत्रों पर भी नजर होगी। पार्टी काफी विचार और मंथन के बाद प्रत्याशियों के नाम तय करेगी।
झामुमो अपने सहयोगी दलों के साथ भी सीटों को लेकर लगातार बैठक कर रही है। वहीं कांग्रेस और आरजेडी भी पूरा जोर लगा रही है। कुछ सीटों पर सहमति बनाना मुश्किल भी हो सकता है। ऐसे में हाईकमान के फैसले से ही मामले सुलझने की संभावना है।