Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटा झामुमो, 14 अक्टूबर को होगी विस्तारित केंद्रीय समिति की बैठक

    Updated: Mon, 14 Oct 2024 04:15 PM (IST)

    झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटा सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 14 अक्टूबर को रांची में विस्तारित केंद्रीय समिति की बैठक करेग ...और पढ़ें

    झामुमो की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की कवायद तेज।
    झामुमो की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की कवायद तेज।

    HighLights

    1. झामुमो की रणनीति पर लगेगी मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा आक्रामक रुख
    2. झामुमो की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक 14 अक्टूबर को, मौजूद रहेंगे वरिष्ठ नेता

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा की उल्टी गिनती शुरू होने के पहले सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी है।

    इस कड़ी में सोमवार, 14 अक्टूबर को रांची स्थित सोहराई भवन में झामुमो की विस्तारित केंद्रीय समिति की बैठक होगी। इसमें विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में प्रमंडल स्तरीय समीक्षा और निर्देश दिए जाएंगे।

    उल्लेखनीय है कि हाल ही में सभी जिलों की अलग-अलग बैठकें हो चुकी है। इसमें मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। झामुमो का खास फोकस संताल परगना और कोल्हान प्रमंडल पर है। इन दोनों प्रमंडलों में पार्टी का बेहतर जनाधार है।

    पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से झामुमो ने भाजपा को पीछे धकेल दिया था। अब मजबूत स्थिति बनाए रखने के लिए झामुमो हरसंभव कोशिश करेगा। इसके अलावा, नए क्षेत्रों पर भी नजर होगी। पार्टी काफी विचार और मंथन के बाद प्रत्याशियों के नाम तय करेगी।

    संताल परगना में बोरियो के पूर्व झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम दल छोड़कर भाजपा के साथ चले गए हैं। वहीं चम्पाई सोरेन ने भी पार्टी छोड़ दी है। दोनों नेताओं से इन्हें इन प्रमंडलों में चुनौती मिलेगी। केंद्रीय समिति की विस्तारिक बैठक में सदस्यों से बेहतर तालमेल को लेकर सुझाव लिए जाएंगे।

    झामुमो का आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आक्रामक रुख रहेगा। पार्टी ने केंद्र सरकार की नीतियों को निशाने पर लिया है।

    दिल्ली में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं से मुलाकात में बढ़ी बात

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में दिल्ली जाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत अन्य वरीय नेताओं संग बैठक की है। इसमें सीटों के तालमेल का फार्मूला तय हुआ है। इसी आधार पर झामुमो का कांग्रेस के साथ विधानसभा चुनाव में तालमेल होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Elections 2024: भाजपा ने तय किए प्रत्याशियों के नाम, जानें कब घोषित होगी कैंडिडेट लिस्ट

    Jharkhand News: राहुल गांधी इसी महीने झारखंड दौरे पर आ सकते हैं, केशव महतो कमलेश ने दिए संकेत