Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: अब Champai के सामने नया संकट! लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस-JMM में ठनी; 7-9 फॉर्मूले पर फंसा पेंच

    By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 19 Feb 2024 01:45 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से दिल्ली स्थित आवास पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेता ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election: अब Champai के सामने नया संकट! लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस-JMM में ठनी;
    Lok Sabha Election: अब Champai के सामने नया संकट! लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस-JMM में ठनी;

    HighLights

    1. झामुमो सात और कांग्रेस नौ सीटों की दावेदारी पर अड़ा
    2. जिस प्रांत में जो क्षेत्रीय दल मजबूत, वहां पूरी तरह जिम्मा दिया जाए- JMM

    राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से रविवार को उनके दिल्ली स्थित निवास स्थान पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मुलाकात की। उनके साथ झारखंड के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं झामुमो महासचिव विनोद पांडेय और सुप्रियो भट्टाचार्य और विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद थे।

    खरगे ने कहा कि हमने पुनः साथ मिलकर तानाशाही सरकार से लड़ने का संकल्प लिया। हम झारखंड में प्रगतिशील जनकल्याणकारी और सामाजिक न्याय की अपनी यात्रा जारी रखेंगे। अंतिम पायदान तक जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना है

    कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर बढ़ी बात

    आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर झामुमो और कांग्रेस की अलायंस कमेटी के बीच काफी बातचीत हुई। बैठक में सभी सीटों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। सीटों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा। कहा गया कि सभी सीटों पर गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा।

    चुनाव में गठबंधन के सारे कार्यकर्ता एकजुटता का परिचय देंगे। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झामुमो की तरफ से महासचिव विनोद पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य एवं विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित थे।

    झामुमो सात और कांग्रेस नौ सीटों की दावेदारी पर अड़ा

    सीट शेयरिंग को लेकर झामुमो और कांग्रेस के बीच अभी भी जिद कायम है। रविवार की बैठक में भी दोनों दल नतीजे पर नहीं पहुंचे। झामुमो सात और कांग्रेस नौ सीटों की दावेदारी पर अड़ा है। झामुमो ने फिर दोहराया कि जिस प्रांत में जो क्षेत्रीय दल मजबूत हैं, वहां उसको पूरी तरह जिम्मा दिया जाए।

    खबरें और भी

    2019 के लोकसभा चुनाव में झामुमो ने चार सीटों पूर्वी सिंहभूम, दुमका, राजमहल और गिरिडीह से चुनाव लड़ा। राजमहल पर जीत दर्ज की। झामुमो इन चार सीटों के अलावा कोडरमा, लोहरदगा और चाईबासा पर भी दावेदारी कर रही है।

    कांग्रेस की दावेदारी नौ सीटों पर है। पिछले लोकसभा चुनाव में रांची, चाईबासा, खूंटी, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, धनबाद से कांग्रेस ने प्रत्याशी दिए। सिर्फ चाईबासा सीट पर जीत हासिल की। कांग्रेस इन सीटों के अलावा कोडरमा और गोड्डा पर भी दावेदार कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि पिछली बार कोडरमा और गोड्डा सीट जेवीएम के खाते में कांग्रेस कोटे से गई थी।

    उधर, राजद चार सीटों पलामू, गोड्डा, चतरा और कोडरमा पर दावेदारी कर रहा है। वामदल भी कोडरमा और हजारीबाग पर अपना प्रत्याशी उतारने का मन बना चुके हैं।

    ये भी पढ़ें: असमंजस में चंपई सरकार! खुलकर नहीं बोल रहे कांग्रेस विधायक, खरगे से मुलाकात के बाद तस्वीरें होंगी साफ

    ये भी पढ़ें: Hemant Soren: 'हेमंत सोरेन जब तक जेल से...', चंपई के मंत्री ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा; कर दिया ये एलान