Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में अब इन विषयों की पढ़ाई में नहीं होगी परेशानी, जल्द ही 12वीं के शिक्षकों की होने जा रही है नियु्क्ति

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 02:25 PM (IST)

    झारखंड में अब 12वीं के शिक्षकों की नियुक्ति जल्द होने वाली है। सरकारी प्लस टू हाई स्कूलों को जल्ग ही बड़ी संख्या में शिक्षक मिलेंगे। इनमें भौतिकी के 3 ...और पढ़ें

    झारखंड में अब इन विषयों की पढ़ाई में नहीं होगी परेशानी
    झारखंड में अब इन विषयों की पढ़ाई में नहीं होगी परेशानी

    HighLights

    1. जेएसएससी ने जारी किया भौतिकी और भूगोल विषय का परिणाम
    2. शिक्षा विभाग ने अनुशंसित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की शुरू

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के सरकारी प्लस टू हाई स्कूलों को शीघ्र ही बड़ी संख्या में शिक्षक मिलेंगे। इनमें भौतिकी के 313 तथा भूगोल के 195 शिक्षक भी सम्मिलित हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा-2023 का परिणाम जारी करना शुरू कर दिया है।

    इसके तहत रविवार को भी भौतिकी तथा भूगोल का भी परिणाम जारी कर दिया। इसमें उक्त संख्या में अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इनके प्रमाणपत्रों की जांच के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इनके प्रमाणपत्रों की जांच प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

    समीक्षा के बाद इनका परिणाम जारी होगा

    इधर, आयोग ने भौतिकी में 37 तथा भूगोल में 23 अभ्यर्थियों का परिणाम प्रमाणपत्रों में त्रुटि होने के कारण लंबित रखा है। समीक्षा के बाद इनका परिणाम जारी किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले आयोग ने जीव विज्ञान तथा रसायन शास्त्र का परिणाम जारी किया था।

    आयोग के अनुसार परीक्षा परिणाम मनोज वर्मा एवं अन्य बनाम झारखंड सरकार एवं अन्य में आनेवाले उच्च न्यायालय के अंतिम आदेश से प्रभावित होगा। साथ ही शेष रह गई रिक्तियों का भी परिणाम द्वितीय चरण के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद जारी किया जाएगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Lok Sabha Election: झारखंड की इन सीटों पर कांग्रेस ने बना ली अलग स्ट्रेटजी! BJP भी अलर्ट, ये है मास्टरप्लान

    झारखंड में कॉन्‍ट्रैक्‍ट टीचरों की बल्‍ले-बल्‍ले, चंपई सरकार ने कर दिया बड़ा एलान; यह होगा फायदा