Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JPSC Protest: NSUI ने आंदोलनकारी छात्रों का किया समर्थन, अध्यक्ष ने कहा- सरकार और संगठन के सामने रखेंगे मांगें

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 11:21 PM (IST)

    NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने रांची में JPSC, JSSC अभ्यर्थियों के धरना स्थल पर उनसे मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की समस्याओं को सुना और सरक ...और पढ़ें

    विनोद जाखड़। फोटो एएनआई

    विनोद जाखड़। फोटो एएनआई

    HighLights

    1. NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की।

    2. छात्रों की न्यायोचित मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन।

    3. भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

    जागरण संवाददाता, रांची। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी, जेएसएससी अभ्यर्थियों के चल रहे धरना प्रदर्शन के बीच एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा के साथ धरना स्थल पहुंचकर अभ्यर्थियों से संवाद किया।

    प्रतिनिधिमंडल ने अभ्यर्थियों की समस्याओं, सुझावों एवं न्यायोचित मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी बात संगठन एवं सरकार के समक्ष पूरी मजबूती से रखी जाएगी।

    सरकार के सामने रखेंगे मांगें

    विनोद जाखड़ ने कहा, झारखंड सरकार ने छात्रहित को प्राथमिकता देते हुए इस पूरे प्रकरण में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जो भी न्यायोचित मांगें हैं, उनका पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो तथा दोषी चाहे कोई भी हो, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो।

    एनएसयूआइ अभ्यर्थियों की बात को सरकार और संगठन के समक्ष पूरी गंभीरता से रखती रहेगी, ताकि प्रत्येक योग्य अभ्यर्थी को न्याय मिले और भर्ती प्रक्रिया में युवाओं का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। कुमार राजा ने कहा, मेहनत और प्रतिभा के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार्य नहीं है। अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई न्यायोचित मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

    छात्रों का भविष्य हमारे लिए सर्वोपरि: विनय उरांव 

    प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव ने कहा, छात्रों का भविष्य हमारे लिए सर्वोपरि है। भर्ती प्रक्रियाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर युवाओं का विश्वास बना रहना अत्यंत आवश्यक है। अभ्यर्थियों द्वारा उठाए गए विषयों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पार्टी नेतृत्व के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा।

    खबरें और भी

    इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संकेत सुमन, आल यूनिवर्सिटी प्रभारी गोपाल कृष्ण चौधरी, महासचिव मुस्सर्रफ हुसैन, आरयू अध्यक्ष कैफ अली, रांची महानगर अध्यक्ष सतीश केशरी, हज़ारीबाग जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- रांची में JPSC-JSSC परीक्षा धांधली पर आंदोलन जारी, CM से वार्ता का प्रस्ताव ठुकराया; लोक भवन से सरकार तक रेस

    यह भी पढ़ें- झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी के मौन पर अन्नपूर्णा देवी का हमला, बोलीं- दोहरा चरित्र उजागर