Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक तरफ हेमंत सरकार ने किया कैबिनेट विस्‍तार, दूसरी तरफ अमित शाह के झारखंड आने का हो गया एलान; जान‍िए आखिर क्‍या है प्‍लान

    Updated: Mon, 08 Jul 2024 08:04 PM (IST)

    Amit Shah Jharkhand Visit आज दोपहर में हेमंत कैबिनेट का विस्‍तार हुआ है। वहीं अम‍ित शाह का दौरा तय हो गया। झारखंड विधानसभा में जीत के लिए केंद्रीय गृह ...और पढ़ें

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी महीने झारखंड आएंगे। (फाइल फोटो)
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी महीने झारखंड आएंगे। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हेमंत सरकार की चुनौती से पार पाने के लिए भाजपा कार्यसमिति में मंत्र देंगे अमित शाह
    2. 20 जून को भाजपा के प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यसमिति सदस्य बैठक में होंगे शामिल
    3. शिवराज सिंह चौहान, हिमंत बिस्वा सरमा और लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी कार्यक्रम में रहेंगे उपस्थित

    राज्य ब्यूरो, रांची। हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर कैबिनेट का विस्तार कर लिया है। सदन में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सरकार को भ्रष्टाचार और घुसपैठ को लेकर घेरा।

    अब 20 जून को यहां होने वाली भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में चुनाव से पहले हेमंत सोरेन सरकार को घेरने का ऐलान पार्टी करेगी। गृहमंत्री अमित शाह इस बैठक में प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

    पार्टी के चुनाव प्रभारी कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक दिन पहले यानी 19 जून को ही रांची आएंगे और तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। दोबारा संगठन प्रभारी बनाए गए लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

    शाह के भाषण से तय होगी भाजपा की चुनावी रणनीति

    झारखंड विधानसभा में जीत के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि गृहमंत्री के भाषण से तीन महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की दिशा तय होगी। जो एजेंडा गृहमंत्री और दूसरे नेता देंगे उसपर काम किया जाएगा।

    विस्तारित कार्यसमिति के बाद गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी और पुराने नेताओं से भी मिल सकते हैं। आदिवासी सुरक्षित सीटों पर जीत दर्ज करने की रणनीति के तहत गृहमंत्री का आदिवासी समाज के राजनीतिक और सांस्कृतिक लोगों से मिलने का कार्यक्रम भी बनाया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - 

    Jharkhand Cabinet: संताल परगना से पहली बार ये महिला मंत्री कैबिनेट में हुईं शामिल, ऐसा रहा इनका राजनीतिक सफर

    Jharkhand Cabinet Minister: हेमंत कैबिनेट में नंबर-2 की भूमिका निभांएगे चंपई, तीन नए चेहरे भी शामिल