Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची से सिलीगुड़ी जा रही बस ने लड़की को मारी ठोकर, गुस्साई भीड़ ने फूंकी बस

    By Sunil PandeyEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Wed, 14 Jan 2026 10:33 PM (IST)

    रांची के ओरमांझी में खीराबेड़ा के पास ग्रामीणों ने एक यात्री बस में आग लगा दी। यह घटना तब हुई जब बस ने मकर संक्रांति मेले से लौट रही 16 वर्षीय रूबी कु ...और पढ़ें

    गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग। फोटो जागरण

    गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग। फोटो जागरण

    HighLights

    1. ओरमांझी में बस ने 16 वर्षीय लड़की को टक्कर मारी।

    2. मकर संक्रांति मेले से लौट रही थी रूबी कुमारी।

    3. गुस्साए ग्रामीणों ने यात्री बस में आग लगा दी।

    संवाद सूत्र, ओरमांझी। रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र के खीराबेड़ा में बुधवार रात लगभग आठ बजे ग्रामीणों ने एक यात्री बस में आग लगा दी। घटना उस स्थान पर हुई, जहां मकर संक्रांति मेला आयोजित किया गया था। चुटूपालू निवासी विजय महली की 16 वर्षीय बेटी रूबी कुमारी भी मेला देखने गई थी। मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग अपने घर लौट रहे थे।

    Bus Fire 1

    (बस में लगी आग को बुझाते अग्निशमन कर्मी। फोटो जागरण)

    तभी रांची से सिलिगुड़ी जा रही आरजू बस ने किशोरी को ठोकर मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सीएचसी ओरमांझी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा बस पर फूट पड़ा। देखते ही देखते, भीड़ ने बस को चारों ओर से घेर लिया और उसे आग के हवाले कर दिया। बस धू-धू कर जल उठी।

    चालक और उपचालक मौके से फरार हो गए, जबकि सभी यात्री किसी तरह जान बचाकर बस से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शशि भूषण चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। झारखंड अग्निशमन सेवा की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    जब तक आग बुझाई गई, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित किया गया और कुछ देर बाद जाम हटाया गया।

    खबरें और भी

    Bus Fire 2

    यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

    इस घटना ने एक बार फिर मेले और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद बस में सवार कई छात्राएं स्थानीय ढाबा में थीं और बस जल जाने के बाद रात में आगे का सफर कैसे करें, इसे लेकर चिंतित थीं। ओरमांझी थाना पुलिस द्वारा बस में आग लगाने वालों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।