Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू में लूट का विरोध करने पर दंपती को मारी गोली, प्रज्ञा केंद्र संचालक घायल; 4 राउंड फायरिंग

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 01:54 PM (GMT+05:30)

    पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में लूट का विरोध करने पर प्रज्ञा केंद्र संचालक शमा परवीन और उनके पति इसराफिल को अपराधियों ने गोली मार दी। बाइक सवार बदमाश ...और पढ़ें

    पलामू में प्रज्ञा केंद्र में लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने पति-पत्नी को मारी गोली।

    पलामू में प्रज्ञा केंद्र में लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने पति-पत्नी को मारी गोली।

    HighLights

    1. लूट का विरोध करने पर दंपती को गोली मारी।

    2. प्रज्ञा केंद्र संचालक और पति घायल, तीन लाख लूटे।

    3. पुलिस जांच में जुटी, अपराधियों की तलाश जारी।

    संवाद सूत्र, चैनपुर (पलामू)। मगढ़ थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यहां लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने एक दंपती को गोली मार दी। इस हमले में प्रज्ञा केंद्र संचालक महिला के पैर में गोली लगी है, जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए। गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई।

    बीच सड़क पर अपराधियों का तांडव

    जानकारी के अनुसार, रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुंटार में शमा परवीन प्रज्ञा केंद्र का संचालन करती हैं। वह अपने पति इसराफील के साथ बाइक से हुंटार जा रही थीं। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट की कोशिश करने लगे। जब दंपती ने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

    3 लाख रुपये से भरा बैग लूटा

    घायल इसराफील ने बताया कि अपराधियों ने करीब तीन से चार राउंड फायरिंग की। दहशत फैलाने के बाद अपराधी करीब तीन लाख रुपये से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

    अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए लातेहार के बरवाडीह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है। रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

    अपराधियों की पहचान के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बरवाडीह की जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और उनके इलाज में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 76/100 स्कोर के साथ रांची रेड जोन में: क्लाइमेट चेंज ने बदली शहर की सूरत, 2026 की गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड