Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather : झारखंड में कब तक मौसम बना रहेगा कूल-कूल? IMD का आया अपडेट, इस दिन तक गर्मी से मिलेगी राहत

    Updated: Thu, 16 May 2024 07:21 AM (GMT+05:30)

    Jharkhand Weather Forecast झारखंड में मौसम अभी अनुकूल बना हुआ है। तेज धूप व गर्मी से लोगों को राहत मिली है और यह सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक जारी र ...और पढ़ें

    रांची व आसपास के जिलों में छाए रहेंगे आंशिक बादल, मिलेगी गर्मी से राहत
    रांची व आसपास के जिलों में छाए रहेंगे आंशिक बादल, मिलेगी गर्मी से राहत

    HighLights

    1. राजधानी व आसपास के जिलों में छाए रहेंगे आंशिक बादल, मिलेगी गर्मी से राहत
    2. 18 और 19 मई को राज्य के कई हिस्‍सों में दिखेगा हीटवेव का असर

    जागरण संवादाता, रांची। Jharkhand Weather Forecast : राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। 16 मई को राजधानी समेत आसपास आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 17 से 21 मई तक राजधानी में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा।

    21 मई तक धूप की तपिश से राहत

    यानी कल के बाद अगले 21 मई तक राहत के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने पूर्वानुमान में बताया है कि 21 मई तक रांची व आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने से तेज धूप की तपिश से राहत मिलेगी।

    कहीं- कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की भी संभावना है। हालांकि मौसम में उतार-चढ़ाव से मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोगों की भीड़ अस्पतालों में बढ़ने लगी है।

    इन जिलों में दिखेगा हीटवेव का असर

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 18 और 19 मई को राज्य के सरायकेला खरसावां, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। इन जिलों में हीटवेव को लेकर मौसम विभाग के द्वारा यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

    ऐसा रहा मौसम

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन और आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 19 मिमी जामताड़ा के फतेहपुर में रिकाॅर्ड की गई।

    सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री रांची का रिकाॅर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

    ये भी पढ़ें:

    Himanta Biswa Sarma: 'PoK को भारत में लाने के लिए...', लोकसभा चुनाव के बीच हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा बयान

    Alamgir Alam Arrested: टेंडर कमीशन घोटाले में मंत्री आलमगीर आलम अरेस्ट, PS के नौकर के घर मिला था नोटों का पहाड़

    खबरें और भी