यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बार में मर्डर से दहला रांची : पुलिस ने 14 लोगों को भेजा जेल, CCTV फुटेज से व्यवस्था की खुल रही पोल
बार में मर्डर रांची के एक्स्ट्रीम बार में डीजे की हुई हत्या के मामले सिलसिले में बार के संचालक मैनेजर बाउंसर समेत 14 लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिय ...और पढ़ें

HighLights
- फुटेज में हुआ स्पष्ट मुख्य आरोपित अभिषेक और उसके दोस्तों की जमकर हुई थी बार में धुनाई
- बार में हत्या होने के बाद संचालकों ने लिया निर्णय चेकिंग के बाद प्रवेश कर रहे हैं लोग
- बीयर बार में नियम का होता है खुलेआम उल्लंघन, रात 12 बजे बार होना है बंद लेकिन नहीं होता है पालन
जागरण संवाददाता, रांची। Ranchi Bar Murder Case : रांची पुलिस ने एक्स्ट्रीम बार में डीजे संदीप प्रमाणिक की हत्या के बाद मंगलवार को 14 लोगों को जेल भेज दिया है। इसमें गोली मारने वाले मुख्य आरोपित अभिषेक सिंह, अभिषेक के पिता अशोक सिंह, बैंक मैनेजर प्रतीक, समीरुद्दीन और मुत्युंजय हैं। इसके अलावा बार के संचालक विशाल सिंह, तुषार कांती दास, अजीत कुमार, सुभम कुमार, गुड्डू, विशाल साहु, उदय शंकर सिंह, पंकज अग्रवाल और मनीष कुमार भी शामिल हैं।

बाउंसर ने की थी अभिषेक और उसके दोस्तों के साथ मारपीट
पुलिस का कहना है कि इस मामले में कई फुटेज मिले हैं। अब तक की जांच में स्पष्ट है कि बार में आरोपित अभिषेक और उसके दोस्तों के साथ बार संचालक, मैनेजर और बाउंसर ने मारपीट की थी। मारपीट के बाद अभिषेक और उसके दोस्तों को बार से भगा दिया गया था।
इसी बात को लेकर अभिषेक गुस्से में आ गया था और उसने डीजे की हत्या कर दी। जिस वक्त डीजे को गोली मारी गई बार में संचालक समेत चार लोग मौजूद थे। इस बात की जानकारी आरोपित अभिषेक को नहीं हुई।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान बार के संचालक, बाउंसर और अन्य लोग दोषी पाए गए हैं। पुलिस अन्य पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभिषेक को भागने में किसने मदद की थी इसकी जांच चल रही है।
खबरें और भी

रांची पहुंची मृतक की बहन ने कहा-दोषी को मिले कड़ी सजा

स्वीपर से डीजे बना था संदीप
आरोपितों ने कहा- पुलिस ने जबरन भेजा जेल
11 बजे बार बंद करने का है आदेश
बार में बढ़ाई गई है सुरक्षा