Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राजनीतिक मुलाकात ने भाजपा की गुटबंदी को किया आमने-सामने, इन नेताओं ने तस्‍वीरों से दिए खिलाफत के संकेत!

    Updated: Fri, 16 Feb 2024 11:31 PM (IST)

    Jharkhand Politics झारखंड में भाजपा के सबसे मुखर सांसद निशिकांत दूबे ने सारठ से झामुमो नेता उदयशंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह से हाल ही में मुलाकात की। इस ...और पढ़ें

    राजनीतिक मुलाकात ने भाजपा की गुटबंदी को किया आमने-सामने, इन नेताओं ने तस्‍वीरों से दिए खिलाफत के संकेत!
    राजनीतिक मुलाकात ने भाजपा की गुटबंदी को किया आमने-सामने, इन नेताओं ने तस्‍वीरों से दिए खिलाफत के संकेत!

    HighLights

    1. झामुमो नेता चुन्ना सिंह और सांसद निशिकांत दूबे की मुलाकात ने नए समीकरण के दिए संदेश
    2. निशिकांत के विरोध में मुखर रहे विधायक रणधीर सिंह ने भाजपा नेता राज पलिवार से की मुलाकात

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में भाजपा के सबसे मुखर सांसद निशिकांत दूबे ने सारठ से झामुमो नेता उदयशंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह से हाल ही में मुलाकात की। इसकी तस्वीर उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स पर शेयर की।

    इसके कुछ ही घंटे बाद सारठ से भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने भाजपा नेता राज पलिवार से मुलाकात की एक तस्वीर साझा कर दी। संताल परगना में भाजपा की राजनीति के लिए निशिकांत दूबे और राज पलिवार दो ध्रुव माने जाते है।

    हाल ही में रणधीर सिंह ने गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे के कुछ बयान को भाजपा के लिए नुकसानदेह भी बताया था। कुल मिलाकर इन दोनों तस्वीरों ने गोड्डा लोकसभा और पूरे संताल परगना में भाजपा के भीतर नए गुट बनने और शक्ति संतुलन अपने पक्ष में करने के पैंतरे दिखाने के संकेत दे दिए।

    सारठ का संताल की राजनीति में है बड़ा स्थान

    सारठ विधान सभा यूं तो दुमका लोकसभा क्षेत्र में आता है। लेकिन सामाजिक सांस्कृतिक वजहों से यह गोड्डा से लेकर गिरिडीह लोकसभा तक को प्रभावित करता है। उदयशंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह किसी जमाने में यहां से कांग्रेस के विधायक हुआ करते थे।

    बाद में वो भाजपा से भी चुनाव लड़े। पिछले दो विधानसभा चुनाव से सारठ में रणधीर सिंह चुनाव जीत रहे हैं। देवघर गोड्डा की राजनीति में रणधीर सिंह पहले भी निशिकांत दूबे से आमने सामने हो चुके हैं। निशिकांत की चुन्ना सिंह से मुलाकात सारठ में उनके प्रतिद्वंदी को भाजपा के करीब लाने की पहल के तौर पर देखी जा रही है।

    खबरें और भी

    राज पलिवार को हाल ही में भाजपा ने दिया है महत्व

    मधुपुर से दो बार भाजपा के विधायक रहे राज पलिवार 2009 के लोकसभा चुनाव से ही निशिकांत दूबे को लेकर सहज नहीं हैं। गोड्डा लोकसभा पर पलिवार भी अपनी दावेदारी कर रहे थे।

    बाद में भाजपा ने राज पलिवार का विधानसभा टिकट काट दिया और माना जाता है कि निशिकांत की वजह से ही यह हुआ। लेकिन बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष रहते राज पलिवार को दुमका लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है।

    यही नहीं उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में सदस्य के तौर पर भी शामिल कराया गया है। मधुपुर विधानसभा में उनकी सक्रियता बनी हुई है। राजनीतिक सूत्रों ने इसे गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे के सामने एक मजबूत नेता को खड़ा करने का पार्टी का उपक्रम माना है।

    यह भी पढ़ें -

    ईडी ने गैंगस्‍टर प्रिंस के खि‍लाफ मनी लॉन्‍ड्रिंग का केस किया दर्ज, जांच शुरू; गिरफ्तारी के लिए ली जा रही इंटरपोल की मदद

    Jharkhand Cabinet Expansion: चम्‍पाई सोरेन ने कैबिनेट विस्‍तार पर दी प्रतिक्रिया, बन्‍ना गुप्‍ता को आई हेमंत सोरेन की याद!