Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आज रांची के कोकर बाजार क्षेत्र सहित कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल, समय से निपटा लें अपना काम

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    रांची के कोकर बाजार और पंचशील नगर सहित कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह व्यवधान एलटी एबी केबल लगाने और रखरखाव कार्यों के कारण होगा, जिसस ...और पढ़ें

    रांची के कई इलाकों में बिजली बाधित रहेगी।

    रांची के कई इलाकों में बिजली बाधित रहेगी।

    HighLights

    1. कोकर में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद।

    2. पंचशील नगर में दोपहर 12 से 2 बजे तक आपूर्ति बाधित।

    जागरण संवाददाता, रांची। आज रांची के कई इलाकों में बिजली बाधित रहेगी। आरडीएसएस (रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) के तहत एलटी एबी केबल लगाने के कार्य को लेकर शनिवार यानी आज कोकर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

    विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सुभाष चौक, कोकर बाजार तथा आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने बताया कि विद्युत नेटवर्क को अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से एलटी एबी केबल लगाने का कार्य किया जा रहा है।

    कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से संबंधित फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें। कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।

    पंचशील नगर समेत कई इलाकों में दो घंटे आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    विद्युत विभाग द्वारा पावर सब स्टेशन (पीएसएस) आईटीआई में निर्धारित रखरखाव कार्य के मद्देनजर शनिवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

    विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस अवधि में पंचशील नगर, सहदेव नगर, पंडरा, बनहोरा, काजू बागान तथा आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने बताया कि विद्युत नेटवर्क को बेहतर और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह आवश्यक रखरखाव कार्य किया जा रहा है।

    कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए विभाग ने कहा है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें।
     

    कांटाटोली नेताजी नगर में बिजली करती रही फ्लक्चुएट


    वहीं इधर शुक्रवार को कांटाटोली स्थित नेताजी नगर सेकेंड लेन के बी-6 क्षेत्र के निवासी कनु गोपाल गुहा ने शिकायत की है कि इलाके में पिछले करीब दो घंटे से बिजली बार-बार ट्रिपिंग और फ्लक्चुएशन की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
     

    खबरें और भी