Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिजली बिल बकायेदारों पर बड़े एक्शन की तैयारी, आम लोगों के बाद अब बड़े प्रतिष्ठानों पर चलेगा विभाग का चाबुक

    By Neeraj Ambastha Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 07 Jan 2024 03:52 PM (GMT+05:30)

    झारखंड में बिजली बिल बकायेदारों पर विभाग सख्त हो गया। अधिक बिजली बिल बकाया रहने पर विभाग कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रही है। पहले से कई समस्याओं से ज ...और पढ़ें

    बिजली बिल बकायेदारों पर बड़े एक्शन की तैयारी, आम लोगों के बाद अब बड़े प्रतिष्ठानों पर चलेगा विभाग का चाबुक
    बिजली बिल बकायेदारों पर बड़े एक्शन की तैयारी, आम लोगों के बाद अब बड़े प्रतिष्ठानों पर चलेगा विभाग का चाबुक

    HighLights

    1. HEC पर बिजली विभाग का 180 करोड़ रुपये बकाया
    2. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने HEC को दिया अल्टीमेटम

    राज्य ब्यूरो, रांची। पहले से ही कई समस्याओं से जूझ रहे एचईसी के सामने एक नई परेशानी खड़ी हो गई है। अब इसकी बिजली कट सकती है।

    झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने इसे बिजली बिल का बकाया भुगतान नहीं होने पर बिजली काटने की चेतावनी दी है। साथ ही इसके लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।

    HEC पर बिजली विभाग का 180 करोड़ बकाया

    एचईसी पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड का 180 करोड़ रुपये बकाया है। इसे लेकर रांची के अधीक्षण अभियंता डीके सिंह ने एचईसी को नोटिस भेजकर 15 दिनों के अंदर सभी बकाया भुगतान करने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर बिजली काटने की चेतावनी भी दी है। बता दें कि एचईसी प्रतिदिन लगभग 10 मेगावाट बिजली लेता है।

    एचईसी का बकाया पिछले दो सालों में बढ़कर 180 करोड़ रुपये हो गया है। इधर, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड अन्य सभी बकायेदारों की सूची तैयार कर नोटिस भेज रहा है, जिनके यहां लंबे समय से बकाया है। समय पर बकाया भुगतान नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों की बिजली काटी जा सकती है।

    ये भी पढ़ें: बिहार के बाद झारखंड में आरक्षण को लेकर मचा सियासी घमासान, कांग्रेस नेता ने ही हेमंत सरकार को दे डाली ये नसीहत

    ये भी पढ़ें: Jharkhand News: तीन लोकसभा क्षेत्रों के भाजपा नेताओं का आज धनबाद में जुटान, कई दिग्गज नेताओं का संबोधन