Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राहुल गांधी की Bharat Jodo Nyay Yatra को लेकर झारखंड में तैयारी तेज, कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद संभाला मोर्चा

    By Ashish Jha Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 23 Jan 2024 08:59 PM (IST)

    Jharkhand Politics राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर झारखंड कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झारखंड में ...और पढ़ें

    राहुल गांधी की Bharat Jodo Nyay Yatra को लेकर झारखंड में तैयारी तेज, कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद संभाला मोर्चा
    राहुल गांधी की Bharat Jodo Nyay Yatra को लेकर झारखंड में तैयारी तेज, कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद संभाला मोर्चा

    HighLights

    1. भाजपा शासित राज्यों में न्याय यात्रा रोकने की कोशिश- राजेश ठाकुर
    2. झारखंड में न्याय यात्रा सफल बना देश के सामने एक मिसाल कायम करना है- राजेश ठाकुर

    राज्य ब्यूरो, रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झारखंड में व्यापक रूप से सफल बनाने को लेकर कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को कांग्रेस भवन में हुई। इस दौरान कार्यक्रम की सफलता के लिए आम कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर अधिक जोर दिया गया।

    प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश अराजक दौर से गुजर रहा है और इसी अराजकता को दूर करने के लिए राहुल गांधी ने युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और भागीदारी न्याय के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। देश से नफरत का माहौल को मिटाने के लिए हम सभी को आम जनता को भागीदार बनाते हुए कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करना होगा।

    भाजपा शासित राज्यों में न्याय यात्रा रोकने की कोशिश

    ठाकुर ने कहा कि न्याय यात्रा को जिस तरह से भाजपा शासित राज्यों में रोकने की कोशिश की गई। उससे भाजपा के आकाओं की हताशा की झलक मिलती है। मणिपुर हो या असम जहां भी सरकार ने यात्रा का दमन करने की कोशिश की वहां की जनता, युवा, छात्र सहित समाज के सभी वर्गों ने यात्रा को अपना जन समर्थन देकर यात्रा को सफल बनाया है।

    राजेश ठाकुर ने आगे यह भी कहा कि झारखंड में न्याय यात्रा को सफल बनाकर हमें पूरे देश के सामने एक मिसाल कायम करना है। झारखंड की बहुमत की गठबंधन सरकार को भी केंद्र सरकार द्वारा लगातार अपदस्थ करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन झारखंड में न्याय यात्रा की सफलता भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा साबित होगा।

    खबरें और भी

    ये लोग रहे मौजूद

    बैठक में मुख्य रूप से जयशंकर पाठक, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, संजय पांडेय, मानस सिन्हा, रवीन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

    ये भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को रद्द करने का मामला, कल होगी हाईकोर्ट में सुनवाई; पलामू में प्रस्तावित है कार्यक्रम

    ये भी पढ़ें: ओडिशा के क्योंझर में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से दो श्रमिकों की मौत व एक घायल; बिछाया जा रहा था पाइप लाइन