Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा के क्योंझर में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से दो श्रमिकों की मौत व एक घायल; बिछाया जा रहा था पाइप लाइन

    By Md Taquiddian Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 23 Jan 2024 08:20 PM (IST)

    क्योंझर में पाइप लाइन बिछाने के दौरान मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान मिट्टी में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। क्यों ...और पढ़ें

    ओडिशा के क्योंझर में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से दो श्रमिकों की मौत व एक घायल;
    ओडिशा के क्योंझर में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से दो श्रमिकों की मौत व एक घायल;

    HighLights

    1. एक्सप्रेस हाइवे के किनारे पाइप लाइन का कार्य चल रहा था।
    2. कुछ मजदूर अंदर में पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रहे थे।

    संवाद सूत्र, बड़बिल। ओडिशा के क्योंझर जिला के जोड़ा थाना क्षेत्र के पलासपंगा बीजू स्टेट एक्सप्रेस हाइवे में कमारजोड़ा पार्क के निकट सड़क किनारे पाइप लाइन बिछाने के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से दो श्रमिक जोड़ा थाना अंतर्गत काला पहाड़ बस्ती निवासी चरण लोहार और अर्जुन लोहार की मौत हो गई। जबकि एक श्रमिक मुकेश सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया है।

    घटना मंगलवार दोपहर की है। एक्सप्रेस हाइवे के किनारे पाइप लाइन का कार्य चल रहा था। कुछ मजदूर अंदर में पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान किनारे से मिट्टी का बड़ा भाग मजदूरों के ऊपर गिर गया और उसी मिट्टी के नीचे दो श्रमिक फंस गये। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई।

    दबे श्रमिकों को निकाला गया बाहर

    घटना की सूचना मिलते ही जोड़ा पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच एक्सकेवेटर और जेसीबी मशीन की सहायता से दबे श्रमिकों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। इसमें चरण लोहार और अर्जुन लोहार की मौत हो गई। जबकि एक श्रमिक मुकेश सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया। इनका जोड़ा टाटा स्टील अस्पताल में में इलाज चल रहा है।

    घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। जोड़ा-पलासपंगा बीजू स्टेट एक्सप्रेस हाइवे के किनारे पाइप लाइन बिछाने का कार्य जेब्राक्स कंपनी के द्वारा किया गया जा रहा है लेकिन मजदूरों के लिए सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया था। मजदूरों के दबने के काफी देर के बाद उन्हें निकालने का कार्य शुरू किया गया। इसके कारण ही उनकी मौत हुई है। कंपनी के द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किये गये होते तो इतनी बड़ी घटना नहीं हुई होती।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: साहिबगंज DC की और बढ़ेगी मुश्किलें! केस दर्ज करने की तैयारी में जुटी ED, जल्द भेज सकती है तीसरा समन

    ये भी पढ़ें: JSSC Recruitment: आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट! 4919 पदों के लिए इस तारीख से भरे जाएंगे फॉर्म