Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Gandhi : 'हंसी आती है ये लोग...' PM के मंगलसूत्र, भैंस और राशन का प्रियंका गांधी ने दिया ये जवाब

    Updated: Wed, 22 May 2024 05:37 PM (GMT+05:30)

    Priyanka Gandhi In Ranchi झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित रैली में बुधवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने विपक्ष पर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान ...और पढ़ें

    Priyanka Gandhi: 'हंसी आती है ये लोग...' PM के मंगलसूत्र, भैंस और राशन का प्रियंका गांधी ने दिया ये जवाब
    Priyanka Gandhi: 'हंसी आती है ये लोग...' PM के मंगलसूत्र, भैंस और राशन का प्रियंका गांधी ने दिया ये जवाब

    HighLights

    1. रांची में यशास्विनी सहाय के पक्ष में प्रियंका गांधी ने की सभा
    2. बेरोजगारी और मंहगाई को बताया सबसे बड़ी समस्या

    जागरणर संवाददाता, रांची। Priyanka Gandhi In Ranchi : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार को रांची में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री मोदी के बयानों को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यहां यशस्विनी सहाय के पक्ष में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में बेरोजगारी और मंहगाई सबसे बड़ी समस्या है।

    उन्होंने इस संदर्भ में एचईसी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मंगलसूत्र छीनने और भैंस खोलने जैसे आरोपों पर कहा कि हंसी आती है, लेकिन यह दुख की बात है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि 10 साल में भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बना दिया गया। यह कैसे हुआ। उनके पास इतने पैसे कहां से आए?

    प्रियंका बोलीं- जाग जाओ...

    प्रियंका ने कहा कि जाग जाओ, आपकी जागरूकता ही आपकी ताकत है। उन्होंने जनता को कांग्रेस की गारंटी के बारे में भी बताया। गांधी ने कहा कि देश में 30 लाख सरकारी नौकरियां खाली हैं। कांग्रेस आएगी तो तत्काल बहाली प्रक्रिया शुरू होगी।

    उन्होंने कहा कि किसानों को एमएसपी देने की गारंटी है। महिलाओं के खाते में हर महीने 8500 रुपये की राशि आएगी। इसके अलावा सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

    यह खबर अपडेट की जा रही है...

    यह भी पढ़ें

    Jharkhand Politics : कांग्रेस को खल रही मंत्री Alamgir Alam की कमी, बेटे तनवीर की चुनाव-अभियान से दूरी ने बढ़ाई चिंता

    Lok Sabha Election 2024 : चुनावी महासंग्राम में 'राम' नाम का सहारा, भाजपा को 11 पर भरोसा और कांग्रेस का 9 पर 'हाथ'

    खबरें और भी