Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अगर रघुवर दास प्रदेश अध्यक्ष बनें तो BJP को क्या होगा फायदा? मरांडी को मिलेगी नई जिम्मेदारी, यहां समझें पूरा समीकरण

    Updated: Sat, 11 Jan 2025 07:34 PM (IST)

    Jharkhand Politics रघुवर दास के भाजपा में सक्रिय होने से झारखंड में पार्टी की राजनीति में बड़ा बदलाव आ सकता है। फरवरी में होने वाले प्रदेश अध्यक्ष के ...और पढ़ें

    रघुवर दास को बनाया जा सकता है प्रदेश अध्यक्ष
    रघुवर दास को बनाया जा सकता है प्रदेश अध्यक्ष

    HighLights

    1. बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की संभावना, ओबीसी या सामान्य जाति से होंगे अध्यक्ष
    2. रघुवर दास ने सदस्यता लेने के बाद कार्यकर्ताओं से दिया सक्रिय होने का संदेश, समर्थक उत्साहित

    राज्य ब्यूरो, रांची। प्रदेश भाजपा इन दिनों सदस्यता अभियान और सांगठनिक चुनाव में लगी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फिर से भाजपा की सदस्यता ली है।

    फरवरी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होनी है। इससे पहले भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। माना जा रहा है कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाएगा।

    इससे आदिवासी नेतृत्व को बनाए रखने की कोशिश पार्टी करेगी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के लिए सामाजिक समीकरण का ध्यान रखा जाएगा।

    अब रघुवर दास के सक्रिय राजनीति में आने से भाजपा के पास एक बड़ा ओबीसी चेहरा है। रघुवर दास पूर्व मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में उन्हें किसी बड़ी भूमिका में पार्टी ला सकती है।

    अगर रघुवर दास प्रदेश अध्यक्ष न भी बनें तो वो अपने किसी समर्थक को इस पद पर लाने की कोशिश जरूर करेंगे। इससे भाजपा के अंदर शक्ति संतुलन का नया दौर प्रारंभ हो सकता है।

    चार पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा में रहेंगे सक्रिय

    • झारखंड भाजपा में अभी पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और चम्पाई सोरेन सक्रिय हैं। अब रघुवर दास के आने से यह ग्रुप फोर हो गया है।
    • खास बात यह है कि बाकी के तीन आदिवासी समाज से आते हैं तो रघुवर दास ओबीसी समाज से आते हैं। बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा के पास भाजपा में अपना समर्थक वर्ग है।
    • रघुवर दास के आने से कार्यकर्ताओं के पास एक आप्शन और जुड़ गया है। ऐसे में संगठन में अपने ज्यादा समर्थक कार्यकर्ताओं, नेताओं को शामिल करने की प्रतिस्पर्धा से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

    भाजपा के सक्रिय सदस्यों को ही दी जाएगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : जिलाध्यक्ष

    उधर, गढ़वा में भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा संगठन सदस्यता अभियान सत्र 2024-2030 की शुरुआत 22 दिसंबर 2024 से की गई है। जो 20 जनवरी 2025 तक जिले के सभी बूथ स्तर पर चलाया जा रहा है। जिसमें प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य बन रहें हैं।

    उन्होंने बताया कि जो कार्यकर्ता कम से कम 50 सदस्य बनाएंगे वही सक्रिय सदस्य बन सकते हैं और जो सक्रिय सदस्य बनेंगे वही बूथ से लेकर जिला प्रदेश के दायित्व में रह सकते हैं।

    सदस्यता महाभियान के दौरान जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी मंडल सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता के लिए सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य है।

    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि गढ़वा जिले में बूथ स्तर पर कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं। आनेवाले समय में भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान हर घर तक पहुंचेगी।

    उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी ने ऑनलाइन मोबाइल फोन और जहां फोन काम नहीं कर सकता है वहां रशीद से भी सदस्य बनाने का काम हो रहा है।

    मौके पर भाजपा नेता ब्रजेंद्र पाठक ,गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पेयजल एवं स्वच्छता के विधायक प्रतिनिधि अमित तिवारी, अनुप त्रिपाठी, राजेश यादव, गुड्डू तिवारी, प्रभात तिवारी , अशोक विश्वकर्मा, आकाश तिवारी आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें-

    BJP में शामिल होते ही एक्शन में आए रघुवर दास, कहा- 5 महीने में अगर...

    फिर भाजपा के हुए रघुवर दास, कार्यकर्ताओं से बोले- 'वी विल कम बैक सून'; कविता भी सुनाई