Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में राहुल गांधी भ्रष्टाचार पर देते रहे भाषण, जनता के बीच नोटों की गड्डियों की होती रही चर्चा

    Updated: Tue, 07 May 2024 11:50 PM (IST)

    मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुमला के बसिया में आयोजित जनसभा में मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला और ब ...और पढ़ें

    राहुल गांधी भ्रष्टाचार पर देते रहे भाषण और जनता के बीच नोटों की गड्डियों की होती रही चर्चा
    राहुल गांधी भ्रष्टाचार पर देते रहे भाषण और जनता के बीच नोटों की गड्डियों की होती रही चर्चा

    HighLights

    1. राहुल की सभा में आलमगीर आलम के मंच पर नहीं होने को लेकर भी उठते रहे सवाल
    2. कांग्रेस कार्यकर्ता बार-बार लोगों को समझाते दिखे कि राशि मंत्री की नहीं किसी और की है

    राज्य ब्यूरो, जागरण। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को गुमला के बसिया में आयोजित जनसभा में मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर बयान दिए।

    लेकिन जनता के बीच चर्चा मंत्री आलमगीर आलम के सचिव के नौकर के आवास से जब्त नोटों की गड्डियों को लेकर होती रही।

    राहुल गांधी ने लगाए ये आरोप

    राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनपर अडानी और अंबानी के लिए काम करने का आरोप लगाया।

    लेकिन आम लोग इस बात की अधिक चर्चा करते दिखे की ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के करीबियों के आवास से कितने करोड़ रुपए बरामद हुए। ऐसे में मंच पर आलमगीर आलम के नहीं होने को सभी ने चर्चा के केंद्र में रखा।

    'राशि मंत्री की नहीं, किसी और की'- कार्यकर्ता

    लोगों के लिए यह अनोखी बात थी कि एक मंत्री के सचिव का नौकर आखिर 30–35 करोड़ का मालिक कैसे हो सकता है। भीड़ में सम्मिलित कांग्रेस कार्यकर्ता रमेश मुर्मू इस सवाल पर बार-बार लोगों को समझाते दिखे कि राशि मंत्री की नहीं किसी और की है।

    उनकी ही पार्टी के लोग इस बात को मानने को तैयार नहीं थे और उनसे बात कर रहे थे कि इस राशि को कार्यकर्ताओं में क्यों नहीं बंटवाया गया।

    सरकार पर लगे आरोपों की हुई चर्चा

    इसी क्रम में हाल के दिनों में सरकार पर लगे आरोपों की भी खूब चर्चा हुई। लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी जेल में होने के पीछे ऐसे लोगों को ही मुख्य कारण करार दिया।

    सुखदेव उरांव बोल रहे थे कि ऐसे ही कोई थोड़े ही मुख्यमंत्री को जेल भेजता है। उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत रहे होंगे।

    ये भी पढ़ें-

    Bihar Politics: 'नोट के बदले वोट का खेल...', झारखंड कैश कांड पर बोले बिहार के मंत्री मंगल पांडेय

    Rahul Gandhi : राहुल गांधी का स्पष्ट संदेश, भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे मंत्री आलमगीर को नहीं मिली मंच पर जगह

    खबरें और भी