विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'नोट के बदले वोट का खेल...', झारखंड कैश कांड पर बोले बिहार के मंत्री मंगल पांडेय

Published: Tue, 07 May 2024 08:59 PM (IST)

बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि झारखंड के कांग्रेस नेता एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर के निजी ...और पढ़ें

'नोट के बदले वोट का खेल...', झारखंड कैश कांड पर बोले बिहार के मंत्री मंगल पांडेय
'नोट के बदले वोट का खेल...', झारखंड कैश कांड पर बोले बिहार के मंत्री मंगल पांडेय

राज्य ब्यूरो, पटना। स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कांग्रेस व इंडी गठबंधन के तमाम सहयोगियों की कड़ी आलोचना की और कहा कि विपक्ष नोट के बदले वोट का खेल खुलेआम खेल रही है। झारखंड के कांग्रेस नेता एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहायक के परिसरों की तलाशी ली गई है, जिसमें लगभग 40 करोड़ से अधिक कैश बरामद किया गया है।

पांडय ने कहा कि नकदी इतनी ज्यादा थी कि नोट गिनने वाली 5 मशीनें लगाई गई। झारखंड के संसदीय कार्य और ग्रामीण विकास मंत्री जो 2006-09 तक झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रहे। पाकुड़ विधानसभा से कांग्रेस के 4 बार विधायक रहे। उनके निजी सचिव के मामूली कर्मचारी के पास आखिर इतना कैश कहां से आ गया।

'ये पैसा निश्चित तौर पर कांग्रेस का है'

उन्होंने कहा कि ये पैसा निश्चित तौर पर कांग्रेस का है। जिसने दशकों-दशक देश को लूटा है। गरीबों, किसानों व महिलाओं को न्याय का वादा कर उनको ठगने का काम किया है। देश के गरीबों का पैसा लूटा है। देश को कांग्रेस ने एक पर एक घोटाले कर आर्थिक तौर पर पंगू बना दिया। आज पीएम मोदी उसे पटरी पर लाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

पांडेय ने यह भी कहा, मेरी मांग है कि झारखंड के इस मंत्री की संपत्ति व उनके सहयोगी के पास से बरामद कैश की सीबीआई जांच हो। कांग्रेस इन पैसों का दुरुपयोग चुनाव प्रभावित करने के लिए कर रही होगी।

भारत विरोधी शक्तियों के हाथों खेल रही कांग्रेस : तार किशोर

पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया संयोजक राधिका खेड़ा का इस्तीफा एवं बयान से कांग्रेस का सनातन एवं राम विरोधी चरित्र उजागर हो गया हैं। कांग्रेस के लोग सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अयोध्या के राम मंदिर पर दिए गए फैसले को राजनीतिक दृष्टि से सत्ता में आने पर पलटने का मंसूबा बना रहे हैं।

तार किशोर प्रसाद ने कहा कि देश वासियों से कांग्रेस के इस चरित्र से सावधान रहने को कहा हैं। सिर्फ वोट प्राप्त करने लिए गांधी परिवार धार्मिक होने का दिखावा करती हैं एवं धर्म को राजनीतिक हथियार के रुप में इस्तेमाल करना चाहती हैं। जबकि सभी देशवासी अपने -अपने धर्म के प्रति आस्था रखते हुए सब का साथ सब का विश्वास के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश कुमार ने कभी...', JDU उम्मीदवार के सामने सम्राट चौधरी का दावा; विजय सिन्हा भी थे मौजूद

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: लोकसभा चुनाव के बीच जदयू-बसपा को बड़ा झटका, लालू यादव ने कर दिया 'खेला'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।