Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राहुल गांधी की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में आंशिक सुनवाई, अमित शाह की मानहानि से जुड़ा मामला

    By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 22 Dec 2023 01:04 PM (GMT+05:30)

    Rahul Gandhi Case मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। इस मामले में अगली सुनवाई 4 जनवरी को निर्धारि ...और पढ़ें

    राहुल गांधी की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में आंशिक सुनवाई, अमित शाह की मानहानि से जुड़ा मामला
    राहुल गांधी की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में आंशिक सुनवाई, अमित शाह की मानहानि से जुड़ा मामला

    जागरण संवाददाता, रांची। मानहानि से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। इस मामले में अगली सुनवाई 4 जनवरी को निर्धारित की है।

    राहुल गांधी पर भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज कराया गया है। इसको लेकर नवीन झा ने रांची सिविल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। इसके खिलाफ राहुल गांधी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

    भाजपा नेता नवीन झा ने की थी शिकायत

    अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से राहुल गांधी के इस आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भाजपा नेता नवीन झा ने निचली अदालत में एक याचिका दायर की थी और बाद में मामला हाई कोर्ट पहुंचा। मालूम हो कि राहुल गांधी की तरफ से अधिवक्‍ता पीयूष चित्रेश केस लड़ रहे हैं।

    राहुल के खिलाफ मोदी सरनेम केस

    साल 2019 में रांची के मोरहाबादी मैदान में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के दौरान राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी, नीरव मोदी और ललित मोदी का जिक्र करते हुए कहा था कि 'सारे मोदी सरनेम वाले चोर हैं।' राहुल के इस बयान के खिलाफ भी आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज हुआ था।

    ये भी पढ़ें -

    रात के अंधेरे में राशन की कालाबाजारी करता पकड़ा गया डीलर, गरीबों के अनाज की जमकर लूट; अब जाकर हुआ खुलासा

    'देश के सांसद सुरक्षित नहीं', मोदी सरकार से गुस्साए नेताओं का विरोध प्रदर्शन आज, आइएनडीआइए के नेता भी होंगे शामिल

    खबरें और भी